UPI पर जुलाई माह में लेनदेन 10.62 ट्रिलियन पहुंचा: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली, 20 सितंबर। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई पर पैसों के लेनदेन का आंकड़ा जारी किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि एनपीसीआई के आंकड़े दिखाते हैं कि यूपीआई के जरिए इस साल जुलाई माह में 6.28 बिलियन ट्रांजैक्शन किए गए हैं। जुलाई में 10.62 ट्रिलियन रुपए का लेनदेन किया गया। हर महीने यूपीआई पर लगातार लेनदेन में बढ़ोत्तरी हो रही है। यूपीआई का लक्ष्य है कि अगले पांच साल के भीतर प्रतिदिन एक बिलियन का लेनदेन हो।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत डिजिटल भुगतान के माध्यम से समावेशी वित्तीय व्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है। एनपीसीआई यूपीआई को वैश्विक स्तर पर लेकर जा रहा है। इसकी मदद से लोगों को अपना खुद का पेमेंट सिस्टम खड़ा करने में मदद मिल रही है। इसकी मदद से वैश्विक स्तर पर हम देश के बाहर भी भुगतान कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि देश फिंटेक तकनीकी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हम इसकी मदद से कैशलेस और पेपरलेस भुगतान को को आगे बढ़ा रहे हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीआई में तकरीबन 1.1 बिलियन यूजर्स हैं और पिछले 12 महीनों में बड़ी संख्या में लोगों ने यूपीआई को अपनाया है। दुनिया के लोगों को देखना चाहिए कि अगर यूपीआई पर इतनी बड़ी संख्या में लोग हैं तो क्या इसका सक्रिय तौर पर कोई और बेहतर इस्तेमाल हो सकता है। निर्मला सीतारमण ने रीन्यूबल एनर्जी पर भी जोर दिया, देश तेजी से सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा की ओर आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications