Budget 2022 : उम्मीदों का बजट, क्या बजट के बाद सस्ते होंगे AC और TV जैसे अप्लायंसेस?

Budget 2022 : उम्मीदों का बजट, क्या बजट के बाद सस्ते होंगे AC और TV जैसे अप्लायंसेस?

नई दिल्ली, 27 जनवरी। बस कुछ पलों का इंतजार और फिर 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश करेंगी। बजट से हर किसी को उम्मीदें हैं। कोरोना के बाद कमर तोड़ती महंगाई के बाद लोगों को इस बजट से राहत की उम्मीदें हैं, लेकिन बजट राहत देने वाला होगा या नहीं ये तो 1 फरवरी को ही पता चलेगा।

 Union Budget 2022: TV, AC Like Home appliance get cheaper, demand to reduce GST on consumers electronic items

माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में एसी और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को सस्ता करने के लिए घोषणाएं कर सकती हैं। सरकार से उम्मीदें लगाए बैठे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ (CEAMA) की माने तो वित्त मंत्री इस बजट में आम उपभोक्ता को राहत दे सकती है। सरकार के इस बजट से लोगों की कई उम्मीदें हैं। उद्योग जगत के साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। CEAMA ने सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेस पर जीएसटी कम करने की मांग की है। माना जा रहा है कि सरकार CEAMA की इस मांग को मान कर एसी, टीवी जैसे होम अप्लायंसेस पर जीएसटी घटाकर आम ग्राहकों को राहत दे सकती है।

CEAMA के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा को उम्मीद है कि बजट में सरकार राहत देने वाली घोषणा कर सकती है और एसी पर जीएसटी को 28 फीसदी से कम कर 18 फीसदी किया जा सकता है। वहीं टीवी जैसे अप्लायंसेस पर भी जीएसटी को कम किया जा सकता है। वहीं उद्योग घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तैयार माल के आयात पर शुल्क को बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि घरेलू विनिर्माताओं को और प्रोत्साहन मिले। वहीं मेड इन इंडिया को भी बल मिलेगा। हालांकि बजट की रूपरेखा क्या होगी ये चंद दिनों में सबसे सामने होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+