एयरटेल को राहत, 31 मार्च तक कर सकते है आधार बेस्ड वैरिफिकेशन
नई दिल्ली। यूआईडीएआई ने भारती एयरटेल को बड़ी राहत दी है। यूआईडीएआई ने एयरटेल को कस्टमर्स आधार बेस्ट वेरिफिकेशन की तारीख को 10 जनवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर कर दिया है। यानी अब एयरटेल यूजर्स 31 मार्च तक अपना आधार वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। यूआईडीएआई ने वेरिफिकेशन की अस्थायी मोहलत को बढ़ाकर एयरेल को बड़ी राहत दी है। कस्टमर्स की बिना मर्जी के एयरटेल बैंक में उनके अकाउंट खोलने के बाद यूआईडीएआई ने एयरटेल की ई केवाईसी लाइसेंस को रद्द कर दिया।

अस्थाई वेरिफिकेशन की तारीख बढ़ाई
यूआईडीएआई ने एयरटेल को राहत देते हुए आधार बेस्ट वेरिफिकेशन के लिए 31 मार्च तक की तारीख दे दी है। कंपनी ने यूआईडीएआई को 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना भरा, जिसके बाद अथॉरिटी ने एयरटेल की आधार बेस्ट वेरिफिकेशन की तारीख को 10 जनवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया फैसला
आपको बता दें कि देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने आधार वेरिफिकेशन के लिए 31 मार्च 2018 तक का वक्त निर्धारित किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाजद अथॉरिटी ने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को बढ़ा दी। ताकि कस्टमर्स को असुविधा न हो।

एयरटेल पेमेंट बैंक को नहीं मिली छूट
अथॉरिटी ने जहां एयरटेल को ईकेवाईसी में छूट दे दी, लेकिन एयरटेल पेमेंट बैंक को ये छूट नहीं दी गई। अभी भी एयरटेल पेमेंट बैंक का ईकेवाई लाइसेंस रद्द हैं और इसमें किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती, कंपनी को ईकेवाईसी लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications