उबर के सीईओ ट्रैविस कैलानिक ने दिया इस्‍तीफा, जानिए क्‍या थी वजह

एक स्टेटमेंट में उबर के सीईओ ट्रैविस ने कहा है, ‘मैं दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा उबर से प्यार करता हूं और पर्सनल लाइफ की इस मुश्किल घड़ी में भी मैने निवेशकों के इस्तीफे के निवेदन को माना है।

नई दिल्‍ली। ऐप बेस्‍ड कैब प्रोवाइडर कंपनी उबर में अंदर चल रहे उथल-पुथल के बीच कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ ट्रैविस कैलानिक ने इस्‍तीफा दे दिया है। ट्रैविक्‍स पर उबर के ऑफिस में यौन उत्‍पीड़न, भेदभाव और गलत व्‍यवहार के मामलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा था। उसके बाद उबर के कुछ बड़े निवेशकों ने उन्हें जल्द से जल्द इस्तीफा देने को कहा था।

उबर के सीईओ ट्रैविस कैलानिक ने दिया इस्‍तीफा, जानिए क्‍या थी वजह

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हालिया दिनों में कंपनी के फाउंडर कई स्कैंडल्स और विवादों में रहे हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ जिसकी वजह से वो छुट्टी पर थे। सीईओ पद से इस्तीफे के बाद भी वो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में रहेंगे और वोटिंग के ज्यादातर शेयर उनके पास ही होंगे।

आपको बता दें कि ट्रैविस ने 2009 में Uber की शुरुआत की थी और मौजूदा दौर में ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ऐप बेस्ट कैब कंपनियों में से एक है। एक स्टेटमेंट में उबर के सीईओ ट्रैविस ने कहा है, 'मैं दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा उबर से प्यार करता हूं और पर्सनल लाइफ की इस मुश्किल घड़ी में भी मैने निवेशकों के इस्तीफे के निवेदन को माना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उबर किसी दूसरे मामलों में पड़ने के बजाए लगातार तरक्की करे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+