निर्मला सीतारमण के आरोपों पर रघुराम राजन का जवाब- मेरा दो तिहाई कार्यकाल तो भाजपा सरकार में ही रहा
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने हाल ही में दिए गए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने निर्मला सीतारमण को याद दिलाया कि आरबीआई गवर्नर के रूप में उनके कार्यकाल का दो तिहाई हिस्सा भाजपा शासन में ही बीता है। इसके पहले, सीतारमण ने कहा था कि रघुराम राजन के कार्यकाल के समय सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंको को अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा था।

26 महीने का मेरा कार्यकाल बीजेपी शासन में रहा- रघुराम राजन
रघुराम राजन ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए काम शुरू किए गए थे लेकिन उनके आरबीआई गवर्नर रहते ये काम पूरा नहीं हो सका। राजन पांच सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक आरबीआई गवर्नर के पद पर रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए देश को नई पीढ़ी के सुधारों की जरूरत है। 5 फीसदी जीडीपी के साथ ये कहा जा सकता है कि भारत आर्थिक नरमी में है।

बैंकों की स्थिति सुधारने के प्रयास तेज करने जरूरी- राजन
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'पिछली कांग्रेस सरकार में मेरा कार्यकाल केवल 8 महीने से कुछ अधिक का था। वहीं, भाजपा सरकार के कार्यकाल में 26 महीने तक मैं अपने पद पर रहा।' उनसे निर्मला सीतारमण के न्यूयॉर्क में दिए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक बहस में नहीं पड़ना चाहते हैं। राजन ने कहा कि वास्तविकता यही है कि बैंकों की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाए गए थे। ये काम अभी चल रहा है और इसे तेजी से पूरा करने की जरूरत है। बैंकों में पूंजी डाली जा चुकी है लेकिन ये काम गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र में भी करना है, जिसका काम ठप पड़ता जा रहा है।

निर्मला सीतारमण ने राजन को ठहराया था जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि अगर आप मजबूत आर्थिक वृद्धि चाहते हैं तो वित्तीय क्षेत्र में तेजी जरूरी है। इसके पहले, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को उनके सबसे बुरे दौर में पहुंचाने के लिए मनमोहन सिंह-रघुराम राजन की जोड़ी को जिम्मेदार ठहराया था। निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार सुनती है और फिर प्रतिक्रिया देती है। उन्होंने कहा था कि किस क्षेत्र में क्या परेशानी है ये बताने के लिए आज की सरकार को याद करना होगा कि पहले क्या गलत हुआ है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications