अब Triumph ने बजाज के साथ उतारी 400 cc की धांसू बाइक, पहली 10000 बाइक मिलेंगी बहुत कम कीमत में
भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्रीज में जुलाई का महीना बहुत ही धमाकेदार रहा है। हीरो कॉर्प ने हार्ले डेविडसन के साथ मिलकर 350 प्लस सीसी मार्केट में एक धमाकेदार बाइक लॉन्च की है। अब बजाज ने भी इस सेगमेंट में एंट्री मारी है।
बजाज ने ट्रायम्फ के साथ मिलकर 400 सीसी की दो धांसू बाइक्स मार्केट में लेकर आया है। जिनकी कीमतों ने हीरो, और रॉयल इनफील्ड को मुसीबत में डाल दिया है।

ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार में अपनी दो सबसे सस्ती मोटरसाइकल स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 440 एक्स बुधवार को लॉन्च कर दीं।
शानदार लुक और पावरपुल इंजन के साथ मार्केट में आईं इन बाइक्स की कीमतों को काफी अफोर्डेबल रखा गया है। ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत मात्र 2.23 हजार रखी गई है। जो हीरो-हार्ले की हालिया लॉन्च बाइक से काफी कम है।
ट्रायम्फ स्पीड 400 की ये कीमत शुरुआती 10000 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसमें 10000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। स्क्रैम्बलर 440 एक्स की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ट्रायम्फ का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई हार्ले डेविडसन एक्स440 के साथ साथ रॉयल एनफील्ड बाइक से भी होगा।


अब बात कर लेते हैं इसके फीचर्स और माइलेज की, तो ट्रायम्फ स्पीड 400 की डिजाइन बड़ी ट्रायम्फ स्पीड 900 से प्रेरित है। इन दोनों बाइक्स को 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। जो पावर और टॉर्क के मामले में ट्रायम्फ को KTM की 390 के करीब खड़ा कर देता है।
ये दोनों बाइक्स 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इनमें डीओएचसी और असिस्ट क्लच जैसी खूबियां भी दी गई है। स्पीड 400 का जहां वजन 170 किलोग्राम है वहीं स्क्रैम्बलर 400एक्स का वजन 190 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिए 300 मिमी फ्रंट और 230 मिमी रियर (पिछले हिस्से में) डिस्क ब्रेक दिया गया है।

स्पीड 400 तीन कलर ब्लैक, कार्निवल रेड, कैस्पियन ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर में उतारी गई हैं। स्पीड 400 की हेडलाइट को राउंड शेप में रखा गया है। जो इसके लुक को और शानदार बनाता है। बाइक में सिंगल सीट, 17 इंच अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक्स डुअल-चैनल एबीएस, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और सिंगल एग्जॉस्ट जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Introducing two ALL-NEW ground-up motorcycles joining our iconic Modern Classic line-up.
— TriumphIndiaOfficial (@IndiaTriumph) June 27, 2023
The Speed 400 & Scrambler 400 X incorporate Triumph’s iconic Speed & Scrambler DNA, class-leading capability with an ALL-NEW engine platform, the TR-Series 400cc. https://t.co/BFKfynJDq0 pic.twitter.com/ldMirNtGqb
स्क्रैम्बलर 400एक्स में हेडलाइट ग्रिल, स्प्लिट सीट, डुअल चैनल एबीएस, 19 इंच की फ्रंट और 17 इंच की रियर व्हील, रियर डिस्क ब्रेक्स जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर इन बाइक के माइलेज के बात करें तो इस बाइक का माइलेज 35 किमी प्रति लीटर बताया जा रहा है। शहरी ट्रेफिक में 25 के आसपास इसका माइलेज रह सकता है।
इस बाइक पर 2 साल/अनलिमिटेड माइलेज वारंटी और 16,000 किमी सर्विस इंटर्वल ग्राहकों को दिया जाएगा। Speed 400 इस महीने के अंत से मिलने लगेगी। वहीं स्क्रैम्बलर 400 एक्स मॉडल अक्टूबर तक शोरूम में उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications