नहीं चुना नया टैरिफ पैकेज तो क्या 1 फरवरी से बंद हो जाएगा आपका TV चैनल, जानिए क्या है TRAI का जवाब
नहीं चुना नया पैक तो क्या 1 फरवरी से बंद हो जाएगा TV चैनल?
नई दिल्ली। 1 फरवरी के ट्राई के नए नियम केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स पर लागू हो जाएंगे। नए नियम के मुताबिक 31 जनवरी तक आपको अपना नया प्लान और चैनल्स सलेक्ट करने हैं। 1 फरवरी से नया नियम लागू हो जाएगा। नए नियम के तहत आपको 1 फरवरी से केवल उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करना है, जिसे आप देखना चाहते हैं। केबल ऑपरेटर्स या फिर डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स आपको कस्टमाइज्ड पैक नहीं बेच पाएंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अगर वो 31 जनवरी यानी आज अपना नया टैरिफ प्लान नहीं चुन पाते हैं तो क्या होगा? क्या 1 फरवरी से क्या उनका टीवी चैनल बंद हो जाएगा? अगर उन्होंने पहले से टीवी रिचार्ज करवा रखा है तो उसका क्या? इन तमाम सवालों के जवाब हम आपको दे रहे हैं।

क्या होगा अगर 31 जनवरी तक नहीं चुन पाएं अपना प्लान ?
TRAI ने 1 फरवरी से केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच ऑपरेटर्स के लिए नए नियम लागू करने की घोषणा दिसंबर में ही कर दी थी। ट्राई ने साफ कर दिया है कि 1 फरवरी से केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी। ट्राई ने डीटीएच ग्राहकों को भरोसा दिया है कि अगर वो 1 फरवरी तक नया टैरिफ पैकेज नहीं चुनते हैं तो टीवी चैनल बंद नहीं होंगे। ऐसे ग्राहक पुराने प्रीपेड रिचार्ज की अवधि तक अपनी कंपनी के पुराने पैक का लाभ उठा सकते हैं।

नहीं बढ़ेगी समयसीमा
अगर आपने लॉग टर्म रिचार्ज प्लान ले रखा है तो आपके रिचार्ज की अवधि खत्म होने तक उस पैकेज का लाभ उठा सकेंगे। ट्राई ने साफ किया है कि चैनलों की कीमतों से जुड़ा नया टैरिफ लागू करने की समयसीमा तो नहीं बढ़ेगी। हालांकि अगर ग्राहक ने पहले से लंबी अवधि का रिचार्ज करा रखा है और वह इसे आगे भी जारी रखना चाहता है तो डीटीएच कंपनी उसका पूरी तरह पालन करेंगी। इतना ही नहीं अगर 1 फरवरी से पहले आपने कोई मासिक रिचार्ज भी कराया गया है तो भी रिचार्ज खत्म होने तक आपका प्लान चलता रहेगा।

बीच में बदल सकते हैं प्लान
ट्राई ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने लंबी अवधि का रिचार्ज करवा रखा है और बीच में नए टैरिफ सिस्टम को अपनाता है तो उसके प्लान के मुताबिक बाकी की रकम उसके खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। आपको केबल उन्हीं चैनलों का भुगतान करना होगा, जो आप देखना चाहते हैं। ट्राई ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए एप भी लॉन्च किया है। आप https://channel.trai.gov.in पर जाकर अपनी पसंद के मुताबिक चैनल का चुनाव कर पैक तैयार कर सकते हैं। यहां हर चैनल की कीमत दी गई है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications