सस्ते TV चैनल के लिए अभी करना होगा इंतजार, TRAI ने नए टैरिफ लागू करने की डेडलाइन बढ़ाई
सस्ते TV चैनल के लिए अभी करना होगा इंतजार, TRAI ने नए टैरिफ लागू करने की डेडलाइन बढ़ाई
नई दिल्ली, 3 फरवरी। सस्ते टीवी चैनल के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टीवी चैनलों के लिए नए टैरिफ लागू करने की डेडलाइन बढ़ाकर 1 जून 2022 कर दी है। ट्राई ने चैनल डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए नए टैरिफ लागू करने की डेडलाइन 1 जून 2022 तक के लिए बढ़ा दी है। यानी आपको सस्ते टीवी चैनलों के लिए अभी इंतजार करने होंगे।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नए टैरिफ की डेडलाइन बढ़ाई, इसकी पहले डेडलाइऩ 1 अप्रैल 2022 थी। इस फैसले के बाद टेलीविजन चैनल डिसब्यूटर्स को ग्राहकों को उनके द्वारा चुने गए चैनलों के मुताबिक सर्विस देनी होगी और उतना ही चार्ज लगाना होगा। आपको बता दें कि साल 2019 में एनटीओ 2.0 टैरिफ ऑर्डर लागू करने का निर्देश दिया था। इस आदेश में टीवी चैनल का मैक्सिमम प्राइस 12 रुपए तय किया गया , जो वर्तमान में 19 रुपए हैं। वहीं इसमें बेस नेटवर्क कैपासिटी फीस स्लैब में 200 चैनलों को शामिल किया जो अभी 100 चैनल हैं।
ट्राई ने अपने पत्र में कहा कि कोरोना वायरस के कारण बने आर्थिक दवाब और वित्तीय स्थिति के कारण सभी स्टेकहोल्डर्स की ओर से निवेदन किया गया है कि इस फैसले को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। उनके निवेदन और कोरोना के कारण बनी स्थिति को देखते हुए डेडलाइन को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया गया हैं। ट्राई ने न्यू रेगुलेटरी फ्रेमवर्क 2020 को अब 1 जून 2022 से लागू करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications