टोयोटा की कारें 21 सितंबर से होंगी महंगी
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारतीय बाजार में अपने कारों की कीमत में इजाफा करने की योजना बनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी इसी माह के 21 तारीख कों अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करेगी। टोयोटा अपने कारों की कीमत में लगभग 24,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी करने जा रही है।
Amazing Pics• दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और सबसे छोटी कार
इस बारें में कंपनी ने बताया कि, कच्चे माल की कीमत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के कारण कंपनी अपने कारों की कीमत में इजाफा कर रही है। टोयोटा ने बताया कि, कंपनी अपनी कारों इटिओस, इटिाओस लीवा, इनोवा और कोरोला अल्टिस की कीमत में लगभग 1.50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करेगी।

टोयोटा की लोकप्रिय एमपीवी इनोवा की कीमत लगभग 7 हजार रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक बढ़ेगी। इस समय भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा की कीमत 9.77 लाख रुपये से लेकर 14.42 लाख रुपये तक है। वहीं सिडान कार कोरोला अल्टिस लगभग 11,000 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक महंगी होगी।
इस समय इस कार की कीमत 11.74 लाख रुपये से लेकर 15.89 लाख रुपये है। इसके अलावा मिड लेवल सिडान कार इटिओस की कीमत में 4,000 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की जायेगी। जिसकी कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 8.15 लाख रुपये तक है।












Click it and Unblock the Notifications