ऑनलाइन शॉपिंग: देखिए हफ्ते के TOP 10 ऑफर
नयी दिल्ली। इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग या ई-शॉपिंग का क्रेज छाया हुआ है। लोग दुकानों और बाजारों की खाक छानने के बजाए लैपटॉप और कंप्यूटर के जरिए अपनी पसंद की शॉपिंग करना पसंद करते है। ऑनलाइन कंपनियां भी लोगों की इस पसंद का फायदा उठा रही है।
लोगों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए ई-शॉपिंग कंपनियों के बीच भी प्रतिस्पर्था बढ़ती जा रही है। एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए कंपनियां एक से बढ़ कर एक छूट ला रही है। सबसे कड़ी टक्कर फिल्पकार्ड, स्नैपडील, मिंत्रा, एमेजॉन, जैबॉन जैसी बड़ी ई-कपंनियों के बीच चल रहा है।
त्यौहारों के मौसम में फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट, इलैक्टॉनिक, होम और गार्डेन अप्लाईशस पर भारी छूट दी जा रही है। यहां हम आपको इस हफ्ते के टॉप 10 ऑफरों के बारे में बता रहे हैं। इन ऑफरों को जानकर आप चाहकर भी इसे मिस नहीं कर सकते हैं।
1. वुमेन फुटवेयर पर फ्लिपकार्ट 50 फीसदी की छूट दे रही है।
2) स्मार्टफोन और मोबाईल पर एमेजॉन से रहा है 55 फीसदी की छूट
3) 999 रू. से अधिक खरीददारी पर मिंत्रा दे रहा है 35 फीसदी की छूट
4) 1799 रू. की खरीददारी पर फैशननेरा दे रहा है 35 फीसदी की छूट
5) कम से कम 1000 रू. की खरीददारी पर रेडिफ.कॉम दे रहा है 10 फीसदी की छूट
6) रेड बस से ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी की छूट
7) होम मेकर सेल पर फेवफर्निस.कॉम दे रहा है 70 फीसदी की छूट
8) शूज और एक्ससरीज पर बेबीओय.कॉम में 50 फीसदी की छूट
9) मेन फुटवेयर पर स्नैपडील दे रहा है 40 फीसदी की छूट
10) ईबे.कॉम पर 200 से अधिक की फैशन खरीददारी पर 20 फीसदी की छूट













Click it and Unblock the Notifications