2 दिन बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक लौटी,जानिए सर्राफा बाजार का हाल
2 दिन बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट,चांदी की चमक लौटी,जानिए सर्राफा बाजार का हाल
नई दिल्ली। बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 100 रुपए प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया। दो दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 100 रुपए लुढ़ककर 32750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में जहां गिरावट आई तो वहीं चांदी का भाव तेज हो गया।बुधवार को चांदी की कीमत में 20 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी 38420 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कम मांग रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
शेयर बाजार में तेजी के कारण लोगों का रुझान सोने की ओर कम रहा। वहीं स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से भी मांग में आई कमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 100 रुपए गिरकर 32,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों में सोने की कीमत में 115 रुपए की तेजी आई थी।

कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,293.18 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.19 डॉलर प्रति ट्राय औंस रहा। अगर गिन्नी की कीमत देखें तो वो वो 26,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी की कीमत
बुधवार को चांदी की कीमत में 20 रुपए की मामूली तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 38,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications