Gold Bond: दुकान से सस्ता शुद्ध सोना बेच रही है सरकार , खरीदने का आज आखिरी मौका, ये है प्रति ग्राम का भाव

Sovereign Gold Bond, सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश के लिए 5,611 प्रति ग्राम इश्यू प्राइस तय किया है। इस पर 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट भी मिल रही है।

Today is the last chance to buy Sovereign Gold Bond, know what is the price

Sovereign Gold Bond,अगर आप दुकान से सस्ता और 100 फीसदी शुद्ध सोना खरीदाना चाह रहे हैं। तो ये आपके पास आखिरी मौका है। भारत सरकार अपने नागरिकों को दुकान से सस्ते में सौ प्रतिशत शुद्ध सोना बेच रही है। कागज के टुकड़े के रूप में मिलने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का आज आखिरी दिन है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद कर ना सिर्फ आप जीएसटी और मेकिंग चार्ज बचा सकते हैं बल्कि आपको प्योर गोल्ड भी मिलेगा।

सरकार भारी डिस्काउंट में सोना बेच रही है

सरकार भारी डिस्काउंट में सोना बेच रही है

भारत सरकार ने 6 मार्च से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम शुरू हुई है। इसके तहत गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए सरकार भारी डिस्काउंट में सोना बेच रही है। रिजर्व बैंक की ओर से गोल्ड बॉन्ड दिए जाते हैं। इसके लिए इश्यू प्राइस 5,611 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का आज आखिरी दिन है। आज 10 मार्च को शाम 5 बजे तक आप इस स्कीम के तहत मार्केट रेट से कम दाम पर सोना खरीदकर निवेश कर सकते हैं। इस वित्त वर्ष सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की यह आखिरी सीरीज होगी।

इस सोने की खऱीद पर मिलेंगे ये फायदे

इस सोने की खऱीद पर मिलेंगे ये फायदे

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को कई फायदे मिलते हैं। लोगों को ना सिर्फ जीएसटी और मेकिंग चार्ज छुटकारा मिलता है। बल्कि इन्हें खरीदेने वालों को 2.50 प्रतिशत सलाना ब्याज भी मिलता है। यही नहीं एक निश्चित अवधि के बाद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को कैश कराने पर आपको बाजार के हिसाब से कीमतें मिलती हैं। रिजर्व बैंक ने 6 मार्च को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की चौथी सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए खोली थी। आज इसका आखिरी दिन है। इस वित्त वर्ष सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की यह आखिरी सीरीज है।

ऑनलाइन पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट

ऑनलाइन पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए कीमत 5,611 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। लेकिन आप 5,611 रुपये प्रति ग्राम वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 5,561 रुपये प्रति ग्राम की दर से भी खरीद सकते हैं। इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपको बस ये काम करने होगा। इस छूट को पाने के लिए बस आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। सरकार की ओर से ऑनलाइन पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जो लोगों के लिए एक और फायदे का सौदा है।

गोल्ड बॉन्ड के लिए लॉक इन पीरियड आठ साल का है

गोल्ड बॉन्ड के लिए लॉक इन पीरियड आठ साल का है

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए कैश, डिमांड ड्राफ्ट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है। गोल्ड बॉन्ड के लिए लॉक इन पीरियड आठ साल का है। लेकिन 5वें वर्ष के बाद इसे समय पूर्व भुनाया जा सकता है। ये बॉन्ड भारत के निवासियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते है। स्वर्ण बॉड में निवेश एक ग्राम के मूल यूनिट के अनुरूप कर सकते हैं।

सोने की खरीद की ये है लिमिट

सोने की खरीद की ये है लिमिट

कम से कम एक ग्राम सोने के लिये निवेश करना होता है। कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार अधिकतम 4 किलो मूल्य तक के बॉन्ड खरीद सकता है जबकि ट्रस्ट और विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाएं अधिकतम सीमा 20 किलो सोना खरीद सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+