Bitcoin Rate Today: शेयर बाजार से साथ क्रिप्टो मार्केट में भी लौटी रौनक, दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बिटकॉइन

क्रिप्टोकरेंसी में तेजी की वजह से भारत में इसके निवेशकों के चेहरों पर एक बार फिर से मुस्कान आ गई है। शनिवार को बिटकॉइन दो सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली, 6 फरवरी। क्रिप्टोकरेंसी में तेजी की वजह से भारत में इसके निवेशकों के चेहरों पर एक बार फिर से मुस्कान आ गई है। शनिवार को बिटकॉइन दो सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शनिवार को बिटकॉइन ने 41,983 डॉलर के स्तर को छू लिया और गुरुवार के मुकाबले 16 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। बता दें कि 24 जनवरी को बिटकॉइन की कीमत गिरकर 32,950.72 डॉलर पर पहुंच गई थी. तब से अब तक दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन में 27% की तेजी आ गई है। शुक्रवार को बिटकॉइन एक ही दिन में 11% चढ़ गया जो कि मध्य जून के बाद एक दिन में सबसे बड़ा उछाल है।

cryptocurrency

Ether ने भी छुआ 3 हजार डॉलर का स्तर
इसके अलावा, इथेरियम ब्लॉकचैन नेटवर्क से जुड़ा सिक्का, ईथर ने 21 जनवरी के बाद पहली बार $3,000 का स्तर छुआ। वहीं स्टॉक मार्केट की बात करें तो टेक्नोलॉजी और ग्रोथ स्टॉक्स में भी एक बार फिर से तेजी का सिलसिला शुरू हो चुका है जो फेड (FED) दरों में इजाफा और महंगाई में वृद्धि की आशंका के चलते काफी नीचे चले गए थे। कुल मिलाकर शेयर बाजारों में रिकवरी के साथ क्रिप्टो मार्केट में भी एक बार रौनक लौट आई है।

यह भी पढ़ें: जानिए, 'प्रिंसेस ऑफ डूंगरपुर' क्यों बनना चाहती थीं लता मंगेशकर? बहुत कम लोगों को पता है 'मीठू' की ये कहानी

भारतीय बाजारों में क्रिप्टोकरंसी का रेट
बिटकॉइन- 32,32499 (7.43 प्रतिशत की तेजी)
इथेरियम- 2,34,720.2 (4.02 प्रतिशत की तेजी)
डॉगकॉइन- 11.6116 (4.79% की तेजी)
कारडानो- 90.1982 (7.48% की तेजी)

बता दें कि वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि क्रिप्टोक्यूरेंसी को भारत में कभी भी कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में क्रिप्टो से होने वाली आमदनी पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+