फ्लिपकार्ट पर लगने वाली है सेल, 71 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों अपने घर के लिए या फिर अपने निजी इस्तेमाल का कोई सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने एक सेल का आयोजन किया है। यह सेल 9 अगस्त से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। फ्लिपकार्ट ने इसे स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू किया है और इसी के चलते इसका नाम बिग फ्रीडम सेल रखा है।

फ्लिपकार्ट पर लगने वाली है सेल, 71 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट

71 फीसदी तक डिस्काउंट

71 फीसदी तक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि इस सेल के दौरान ग्राहकों को 71 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एसी, माइक्रोवेव, वाटर प्यूरिफायर, मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन और लैपटॉप पर भी छूट मिलेगी।

ये फोन मिलेंगे सेल में

ये फोन मिलेंगे सेल में

इस सेल के दौरान 9,999 रुपए का Lenovo K6 Power सिर्फ 8,999 रुपए में मिलेगा, जबकि Google Pixel XL पर 18 हजार रुपए तक की छूट मिलेगी और यह फोन आपको 48,999 रुपए में मिलेगा। Apple iPhone 6 भी इस सेल में सिर्फ 29,500 रुपए में मिल जाएगा। इसके अलावा Moto G5 Plus सिर्फ 15 हजार रुपए तक में मिल जाएगा, जिसकी कीमत अभी 16,999 रुपए है।

अमेजन पर भी लगी है सेल

अमेजन पर भी लगी है सेल

वहीं दूसरी ओर, अमेजन की सेल भी एक बार फिर से शुरू होने वाली है। इस सेल को ग्रेट इंडियन सेल नाम दिया गया है। यह सेल 9 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त तक चलेगी। चार दिन की इस सेल में बहुत से बड़े-बड़े ब्रांड पर शानदार डील मिलेंगी। हालांकि, अधिकतर ऑफर मोबाइल और उसकी एसेसरीज पर मिलेंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन की चीजों के अलावा फैशन ब्रांड पर भी शानदार ऑफर मिलेंगे। अगर आप एसबीआई के कार्ड से अमेजन से शॉपिंग करते हैं तो आपको 15 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+