टेस्ला के CEO एलन मस्क ने की घोषणा- साइबरट्रक में नहीं होंगे डोर हैंडल, मालिक को पहचानने की भी होगी क्षमता
टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की कि उनकी कंपनी जिस साइबर ट्रक का निर्माण कर रही है वह मालिक को खुद ब खुद पहचान लेगा। उसके दरवाजों में हैंडल नहीं होंगे और मालिक को पहचान कर वह खुद ही दरवाजा खोल देगा।
नई दिल्ली, 18 जुलाई। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की कि उनकी कंपनी जिस साइबर ट्रक का निर्माण कर रही है वह मालिक को खुद ब खुद पहचान लेगा। उसके दरवाजों में हैंडल नहीं होंगे और मालिक को पहचान कर वह खुद ही दरवाजा खोल देगा। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमने इसका डिजाइन हूबहू वैसा ही रखा है जैसा कि यह ट्रक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। बस इस और थोड़ा बेहतर बनाने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके दरवाजों में हैंडल नहीं होंगे और यह मालिक को पहचानकर ही दरवाजा खोल देगा। फुर्तीला संचालन और तंग मोड़ के लिए सभी चार पहियों का स्टीयर अद्भुत है!'

4-व्हील स्टीयरिंग बढ़ाएगी खासियत
टेस्ला का साइबरट्रक एक बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी का दावा है कि परफॉर्मेंस के मामले में यह किसी भी स्पोर्ट्सकार या अन्य वाहन से कई गुना बेहतर होगा। इस महीने की शुरूआत में एलन मस्क ने पुष्टि की थी की साइबरट्रक 4-व्हील डायरेक्शनल स्टीयरिंग से लैस होगा। इसमें हमर ईवी के क्रैब मोड के समान एक फीचर होगा। मस्क ने कहा कि हम रियर-व्हील स्टीयरिंग जोड़ रहे हैं, जिसके बाद ये हाई एबिलिटी के साथ युद्धाभ्यास भी कर सकेगा।

साइबरट्रक को मिल रही जबरदस्त बुकिंग
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को साइबर ट्रक की जबरदस्त बुकिंग मिल रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस ट्रक की डिलीवरी अगले साल से शुरू होगी। इस ट्रक के कुल तीन मॉडल हैं, जिसमें से इसके डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है। यह मॉडल सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है 4.5 सेकंड से कम समय में 0-96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

इतनी होगी कीमत
इस ट्रक की टो करने की क्षमता भी शानदार है। कंपनी का कहना है कि यह 4536 किलोग्राम तक वजन खींच सकता है। इस साइबरट्रक की कीमत 37.15 लाख रुपए होगी। हालांकि लोगों को इस साइबर ट्रक के मालिक को पहचानने वाली इसकी खूबी प संदेह है।
फोटो साभार- टेस्ला.कॉम












Click it and Unblock the Notifications