Tata Sky: 18 साल बाद बदलने जा रहा है टाटा स्काई का नाम, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
नई दिल्ली, 26 जनवरी। Tata Sky, इसको लगा डाला तो लाइफ जिंगा लाला...पिछले कई सालों से आप टीवी देखते हुए ये एड देखते होंगे। टाटा स्काई का नाम, उसका DTH कनेक्शन लेकर आप इंटरटेंनमेंट का मजा लेते होंगे, लेकिन अब आपको टाटा स्काई( Tata Sky) नाम नहीं सुनाई देगा। 15 सालों के बाद टाटा स्काई अपना नाम बदलने जा रहा है।

डायरेक्ट-टू-होम (DTH) की पुरानी कंपनियों में से एक टाटा स्काई का नाम अब Tata Sky के बजाए Tata Play होगा। कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना नाम बदलकर टाटा प्ले कर लिया है। नाम बदलने के साथ ही अब टाटा प्ले के उपभोक्ताओं को डबल फायदा भी मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक टाटा प्ले डीटीएच के साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के भी मजे देगा।
गौरतलब है कि टाटा स्काई या टाटा प्ले के 19 मिलियन से अधिक एक्टिव उपभोक्ता है। कंपनी ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए अब अपने यूजर्स को डीटीएच सर्विस के अलावा फाइबर-टू-होम ब्रॉडबैंड और बिंज की सर्विस देने की भी तैयारी कर ली है। टाटा प्ले के कस्टमर्स को बिंग 14 ओटीटी ऐप के जरिए मनोरंजन का नया अनुभव मिलेगा। नाम में किए गए बदलाव को लेकर कंपनी के सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि 15 साल पहले हमनें डीटीएच कंपनी के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन हम कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बन गए हैं।समय के साथ लोगों की जरूरतें और मनोरंजन का तरीका बदल रहा है। अभी का दौर ओटीटी प्लेटफॉर्म का है ऐसे में कंपनी ने कोशिश की है कि हम ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर सकें, जहां लोगों को इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस हो।












Click it and Unblock the Notifications