कार खरीदने का बेहतरीन मौका, इन 5 कारों पर टाटा मोटर्स दे रही है भारी छूट
नई दिल्ली। अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतरीन मौका है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स को मात्र 1 रुपये में घर ले जाने का ऑफर दिया था अब टाटा मोटर्स एक और बेहतरीन मौका लेकर आ रही है। नवंबर में भारी सेल के बाद टाटा मोटर्स के सेल में 35 प्रतिशत की उछाल देखी गई। कंपनी ने नवंबर में 17157 यूनिट सेल की। अब कंपनी ईयर एंड का फायदा उठाना चाहती है। इस मौका का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने आज अपनी कारों पर भारी छूट और बेहतरीन फाइनेंस स्कीम्स की घोषणा की।

जीरो डाउन पेमेंट पर ले जाए कार
टाटा मोटर्स ‘Mega Offer Max Celebration' के तहत कार खरीद पर बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने लोगों को 100 प्रतिशत फाइनेंस और जीरों डाउन पेमेंट के साथ-साथ 100000 रुपए तक की भारी छूट की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी चुनिंदा मॉडल्स पर भारी छूट देने का ऐलान किया है। ऐसे में अगर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इंतजार न करें और जल्दी ही अपनी पसंद की कार घर ले जाएं।

कारों की खरीद पर भारी छूट
टाटा मोटर्स ने दिसंबर में कार खरीदने वालों के लिए 26000 रुपए से लेकर 100000 रुपए तक की छूट की घोषणा की है। कंपनी ने टाटा हेक्सा, टाटा टियागो, टाटा जेस्ट, टाटा टिगोर और टाटा स्ट्रोम पर भारी छूट दी है। टाटा हेक्सा एसयूवी खरीदने वालों को 78,000 रुपये तक के फायदा मिल रहा है। इनमें इंश्योरेंस बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

न गवाएं मौका
टाटा के टियागो पर 26000 की छूट मिल रही है,जबकि टाटा की टिगोर पर 32000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। टाटा की सिडैन जेस्ट भी 68000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा टाटा के सट्रोमी पर 100000 रुपए तक की भारी छूट मिल रही है। ऐसे में इस मौके को हाथ से न जाने दें और अगर आने वाले साल में कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो बेहतर है कि अभी कार की बुकिंग कर लें।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications