Air India ने सरकार को किया 'टाटा', 69 साल बाद आज से हुई Tata की, जानें बड़ी बातें
Air India ने सरकार को किया 'टाटा', आज से हुई Tata की, जानें बड़ी बातें
नई दिल्ली, 27 जनवरी। लंबे इंतजार के बाद अब महाराजा' की घर वापसी हो गई है। एयर इंडिया अब एक बार फिर से टाटा समूह की हो गई है। अब तक सरकार के स्वामित्व में चल रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है और अब ये आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गई है। आज आधिकारिक तौर पर सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। जिसके बाद आज से एयर इंडिया की कमान अब टाटा समूह के हाथों में आ गई है।

टाटा और एयर इंडिया ने ट्वीट कर किया स्वागत
अधिग्रहण की प्रक्रिया आज पूरी होने के बाद सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। जिसके बाद एयर इंडिया ने ट्वीट कर लिखा कि टाटा समूह के हिस्से के तौर पर आज से Air India के लिए नए अध्याय की शुरुआत हुई है। बेहतरीन यात्रा शुरू करने के लिए दो प्रतिष्ठित नाम एक साथ आए हैं। साझा मिशन और तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ने के लिए हम तत्पर हैं। वहीं इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए टाटा समूह ने लिखा कि परिवार में आपका स्वागत है। एयर इंडिया को आधिकारिक रूप से टाटा ग्रुप को सौंपे जाने से पहले आज टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

टाटा ने किया महाराजा का स्वागत
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया की घर वापसी पर कहा कि एयर इंडिया को वापस पाकर हम बेहद खुश हैं और इसे विश्वस्तरीय एयरलाइंस बनाने के लिए हम प्रतिबंद्ध हैं। उन्होंने एयरएंडिया के कर्मचारियों का स्वागत किया । एयर इंडिया का अधिग्रहण मिलने के बाद टाटा को उसका नाम और लोगो को अगले पांच सालों के लिए सहेज कर रखना होगा। टाटा ने 18000 करोड़ रुपए की बोली लगाकर इसे खरीदा है।

क्या होगा बदलाव
एएनआई के मुताबिक एयर इंडिया के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एयर इंडिया में बड़े बदलाव होंगे। खासकर समय की प्रतिबंद्धता को लेकर सबसे पहले पहल होगी। टाटा समूह यह सुनिश्चित करेगा कि एयर इंडिया के सभी विमान समय पर उड़ान भरें। इसे विश्वस्तरीय विमान कंपनी बनाने के लिए टाटा कई बदलाव करने की योजना बना रहा है। विमान में सीटिंग व्यवस्था से लेकर केबिन क्रू की ड्रेस में भी बदलाव किया जाएगा। एयरलाइन में भोजन की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तोHUL के सीईओ संजीव मेहता एयर इंडिया बोर्ड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाए जा सकते हैं। वहींटाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को भी बोर्ड में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications