Air India-Vistara: टाटा ग्रुप का ऐलान, मार्च 2024 तक एयर इंडिया में विस्तारा का होगा विलय
Air India-Vistara: टाटा ग्रुप अपने एयरलाइंस बिजनेस को और भी बड़ा करने जा रहा है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि विस्तारा और एयर इंडिया को मार्च 2024 तक एक ही एयरलाइंस में विलय कर दिया जाएगा। सिंगापुर एयरलाइंस के बोर्ड ने टाटा संस के साथ इस सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है। सिंगापुर एयरलाइंस इस डील में 20585 मिलियन रुपए का निवेधस करेगी। वहीं एयर इंडिया इसके बदले सिंगापुर एयरलाइंस को 25.1 फीसदी की हिस्सेदारी सौंपेगी। दोनों ही कंपनियों ने इस डील को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2024 तक निर्धारित किया है।

बता दें कि कुछ समय पहले ही एयर इंडिया को भारत सरकार ने टाटा ग्रुप को बेचा था। जिसके बाद से टाटा ग्रुप एयर इंडिया के विस्तार पर काम कर रहा है। विस्तारा एयरलाइंस भी टाटा ग्रुप की कंपनी है। लेकिन विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस का का 49 फीसदी हिस्सा है। वहीं टाटा ग्रुप के पास विस्तारा की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। अब दोनों कंपनियों का विलय हो रहा है, जिसे मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications