TATA के नहीं आए 'अच्छे दिन', 123 करोड़ का घाटा

यह भी पढ़ें- बढ़ रहा है इंडिया
कंपनी ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा है कि कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 5.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। चौथी तिमाही के दौरान समेकित कुल आय 5,272.31 करोड़ रुपये रही, जबकि 31 मार्च, 2013 को समाप्त तिमाही में यह आय 4,441.83 करोड़ रुपये रही थी।
टाटा कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने एक बयान में कहा कि टाटा कम्युनिकेशंस ने एक साल तक मजबूत बढ़त दर्ज कराई है और बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत किया है।
निष्पादन, प्रतिभा विकास और हमारे मूल्य संवर्धन से ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी के साथ इनफोसिस, एचसीएल जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस तिमाही में अच्छा मुनाफा दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications