200 रुपए के नोट को लेकर आई अच्छी खबर, RBI ने बैंकों को दिए निर्देश
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 के नए नोट जारी किए, लेकिन नए नोट को बाजार में जारी नहीं किया गया। केवल बैंक के जरिए ही कुछ लोगों को ये नोट मिल सके। बैंकों में भी 200 के नोटों को सीमित ही रखा गया, लेकिन अब इसे लेकर अच्छी खबर आई है। जल्द ही आपको 200 के नोट आसानी से मिलने लगेंगे। इस नोट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिशानिर्देश दिए हैं।

200 के नोट को लेकर आई अच्छी खबर
जल्द ही आपको 200 के नोट ATM से मिलने लगेंगे। जी हां 200 के नोट को लेकर आरबीआई ने बैंकों निर्देश दिया है और उन्हें इस नोट को लेकर एटीएम में जरूरी बदलाव करके का आदेश दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों ने आरबीआई के आदेश के बाद इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

बढ़ेगा 110 करोड़ का बोझ
आरबीआई द्वारा 200 रुपए के नोट के लिए एटीएम में आवश्यक बदलाव को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इससे बैंकों पर 110 करोड़ का बोझ आएगा। बैंकों को एटीएम में बदलाव करने में 5 से 6 महीने का वक्त लगेगा। वहीं आरबीआई ने कहा है कि बैंक जल्दी से जल्दी इन नोटों को एटीएम में मुहैया करवाए।

एटीएम से पैसे निकलने वालों की संख्या में इजाफा
आरबीआई के मुताबिक एटीएम से पैसे निकालने का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत में इस वक्त 2.2 लाख एटीएम हैं। अगर 200 के नोट के लिए इन एटीएम में बदलाव किया जाता है तो बैंकों पर 110 करोड़ रुपए का खर्च आएगा । इस काम को पूरा करने में बैंकों को 5-6 महीने का वक्त लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications