महाराष्ट्र चुनाव के बीच जानिए क्या है शेयर बाजार का हाल
आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या शेयर बाजार आज खुले हैं या बंद हैं। महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर मतदान हो रहे हैं, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में आज अवकाश है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सहित भारतीय शेयर बाजार आज बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई दोनों में आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
अगर आपको शेयर बाजार को लेकर किसी भी तरह का कोई भ्रम है तो इस भ्रम को दूर करने के लिए आप bseindia.com पर जाएं और 2024 में शेयर बाज़ार बंद होने के कैलेंडर को देखें, जहां आपको इसकी सटीक जानकारी मिलती है। वेबसाइट पर आपको'ट्रेडिंग हॉलिडे' सेक्शन पर जाना है, जहां इससे जुड़ी जानकारी यहां उपलब्ध है।

इस साल नवंबर के महीने में शेयर बाज़ार की तीन छुट्टियां हैं। इससे पहले बाजार 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते बंद था। वहीं आज 20 नवंबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते बाजार बंद है।
मूल रूप से शेयर बाज़ार के कैलेंडर में नवंबर के लिए केवल दो छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। लेकिन आम चुनावों की घोषणा के बाद 20 नवंबर को भी अवकाश घोषित किया गया।
इसके अलावा महाराष्ट्र में बैंकिंग सेवाएं भी आज बंद रहेंगी। प्रदेश में चुनाव के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की 2024 की छुट्टियों की सूची के अनुसार राज्य में सभी बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी। हालांकि डिजिटल बैंकिंग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक अभी भी ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
वित्तीय संस्थानों के अलावा पूरे महाराष्ट्र में शराब की दुकानें आज बंद रहेंगी। यह कदम राज्य सरकार द्वारा चुनाव अवधि के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों के कामकाज से संबंधित निर्देशों के तहत उठाया गया है। मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसमें कुछ सेवाएं बंद रहेंगी और अन्य जनता के लिए सुलभ रहेंगी। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications