Stock Market Toda: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 344 अंक चढ़ा, निफ्टी 17150 के पार पहुंचा
22 मार्च को घरेलू शेयर बाजार में तेजी बरकरार रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 284.67 बढ़कर 58,359.35 के स्तर पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 83.50 पॉइंट बढ़कर 17,191.00 के स्तर पर खुला।

Share Market: शेयर मार्केट आज, 22 मार्च 2023 को बढ़त के साथ खुला है। बुधवार के दिन भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी बरकरार रही। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 284.67 बढ़कर 58,359.35 के स्तर पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 83.50 पॉइंट बढ़कर 17,191.00 के स्तर पर खुला। अच्छी बात ये रही कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर नजर आए।
17150 के आसपास कारोबार कर रहा निफ्टी
निफ्टी आज यानी 22 मार्च को 17150 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 शीर्ष लाभ में एचसीएल टेक, इंफोसिस, डिविस लैब, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा हैं, जबकि कोल इंडिया, आईटीसी, ग्रासिम, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की 22 मार्च की एफएंडओ प्रतिबंध लिस्ट में बायोकॉन और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस शामिल हैं। एनएसई के अनुसार, एफएंडओ सेक्टर में शेयरों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है, जब वे बाजार-व्यापी स्थिति सीमा (एमडब्ल्यूपीएल) के 95% से अधिक हो जाते हैं। फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) प्रतिबंध अवधि के दौरान उस स्टॉक में F&O अनुबंधों के लिए किसी नई स्थिति की अनुमति नहीं है।
पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल पर था।












Click it and Unblock the Notifications