माइक्रोसॉफ्ट की इंडिया लैब के नए मैनेजिंग डायरेक्टर की घोषणा

बेंगलुरु। माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी की भारतीय लैब 'माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया' के नई मैनेजिंग डायरेक्टर की घोषणा कर दी है। अब यह पदभार श्रीराम राजामणी ने संभाल लिया है। राजामणी से पहले इसके मैनेजिंग डायरेक्टर चंदू थेक्काथ (Chandu Thekkath) थे, जो पिछले दो साल से माइक्रोसॉफ्ट की भारतीय लैब की बागडोर संभाल रहे थे।

Microsoft

राजामणी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के विश्वस्तरीय रिसर्स, इनोवेशन और कोलेबोरेशन पर ध्यान देंगे। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट जेनेट विंग (Jeannnette Wing) ने श्रीराम राजामणी का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत में आईटी इंडस्ट्री सबसे तेज बढ़ रही है, जहां पर रिसर्च के बहुत मौके हैं।

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट की इंडिया लैब से जुड़ने से पहले राजामणी माइक्रोसॉफ्ट की रेडमॉन्ड रिसर्च लैब में सॉफ्ट वेयर प्रोडक्टिविटी टूल्स ग्रुप की अध्यक्षता कर रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की शुरुआत जनवरी 2005 में हुई थी, ताकि कम्प्यूटिंग और इंजीनियरिंग साइंस में बेसिक रिसर्च की जा सके, जो माइक्रोसॉफ्ट का कारोबार बढ़ाने में सहायक हो।

माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया की शुरुआत के साथ ही यह कोशिश की गई कि एल्गोरिद्म, क्रिप्टोग्राफी, सिक्योरिटी, मोबिलिटी, नेटवर्क और सिस्टम, मल्टीलिंगुअल सिस्टम, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग और सोशियो इकोनॉमिक डेवलपमेंट में तकनीकी की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+