फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब सफर के दौरान बुक कर सकते हैं कैब

फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब सफर के दौरान बुक कर सकते हैं कैब

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। अगर आप विमान से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप विमान से सफर के साथ ही कैब की बुकिंग कर सकते हैं। स्पाइसजेट ने मिड एयर कैब बुकिंग की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यात्रियों को सफर के दौरान ही कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी। एयरलाइंस ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है, जिसके तहत एयर लाइंस इन फ्लाइट इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म स्पाइसस्क्रीन सर्विस के तहत आपको फ्लाइट से सफर के दौरान कैब बुकिंग की सुविधा मिलती है।

 SpiceJet Mid air Cab Booking Facility, Know how to book cab during air journey

स्पाइसजेट से सफर करने वालों को मिलेगी ये सुविधा

एयरलाइंस से खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। एयरलाइंस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान यात्रियों को मिड एयर कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी। एयरलाइंस के मुताबिक आप इस सर्विस का लाभ उठाकर सफर के दौरान अपना समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इसके तहत आप कैब की बुकिंग मिड एयर से करके ही एयरपोर्ट पर कैब क इंतजार में लगने वाले वक्त को बचा सकते हैं। http://spicejet.com पर या स्पाइसजेट ऐप पर जाकर आप इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिड यर से कैब की बुकिंग के लिए आपको अपने मोबाइल डिवाइस पर स्पाइसस्क्रीन को कनेक्ट करना होगा। इसक बाद होम पेज पर जाकर कैब सेक्शन पर क्लिक अपना मोबाइल नंबर एंटर करें। इसके बाद आप कैब की बुकिंग कर सकते हैं। वर्तमान में ये सुविधा दिल्ली एयरपोर्ट पर उपलब्ध ही, लेकिन जल्द ही इसका विस्तार मुंबई, बेंगलुरु, हैदाबाद समेत देश के बड़े शहरों के एयरपोर्ट्स पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+