SpiceJet: 17 दिन में 7 बार विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, स्पाइसजेट के शेयर पर भी दिखा असर
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट के विमानों में लगातार खराबी की खबरें आ रही है। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों की 7 बार इमरजेंसी लैंडिगं की गई है। मंगलवार को दुबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराची एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी। जबकि थोड़ी देर बाद ही खबर आई कि स्पाइसजेट के एक और विमान की हवा में ही विंडशील्ड खराब हो गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई में करवानी पड़ी।
Recommended Video

विमान में लगातार आ रही खराबी का असर उसके शेयर पर भी पड़ने लगा है। फ्लाइट की बढ़ती इमरजेंसी लैंडिंग से एयरलाइंस के स्टॉक के दाम पर ब्रेक लग रहा है। बुधवार सुबह जहां शेयर बाजार तेजी से साथ खुला, लेकिन स्पाइसजेट के शेयर में गिरावट देखने को मिली। विमान में आ रही तकनीकी गड़बड़ी के कारण निवेशकों और शेयर के बीच सेंटीमेंट्स बिगड़ रहा है।
बुधवार को स्पाइसजेट के शेयर 35 दिन के निचले स्तर पर थे। हालांकि बाजार बंद होने तक उसमें सुधार आया। स्पाइसजेट के शेयर ने बाउंसबैक किया और 2 फीसदी की तेजी दर्द करवाई। एयरलाइंस के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच कर 35 रुपए पर बंद हुआ। इसमें पिछले बंद से 7 फीसदी कम था। हालांकि बाजार बंद होने तक इसमें उछाल आया और ये 2.12 तेजी के साथ 38.45 रुपए पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications