Silver Rate Today: चांदी ने बना दिया नया इतिहास, पहली बार 4 लाख के पार, खरीदते वक्त कीमत देख लगेगा झटका
Silver Rate Today 29 January 2026: अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 29 जनवरी 2026 की ये कीमतें आपको बड़ा झटका दे सकती हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने ऐसा उछाल दिखाया है, जिसने निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों को भी चौंका दिया है। इतिहास में पहली बार चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है और बाजार में अभी भी तेजी का माहौल बना हुआ है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने नया इतिहास रच दिया। बीते कारोबारी सत्र में चांदी का वायदा भाव करीब 6 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 4,06,863 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले यह 3,83,100 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल पर थी। सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में ही चांदी करीब 48,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दिखी तेज आग (Delhi Silver Rate)
दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये उछलकर 3,85,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी में एक ही दिन में 40,500 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लगातार तीसरे दिन आई इस तेजी ने चांदी को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।
Silver Price In India: भारत के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट (29 जनवरी 2026)
🔹दिल्ली: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹कोलकाता: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹चेन्नई: ₹4,001 (10 ग्राम)| ₹40,010 (100 ग्राम)| ₹4,00,100 (एक किलो)
🔹पटना: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹लखनऊ: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹मेरठ: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹कानपुर: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹अयोध्या: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹गाजियाबाद: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹नोएडा: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹गुरुग्राम: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹चंडीगढ़: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹जयपुर: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹अहमदाबाद: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹पुणे: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹लुधियाना: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹गुवाहाटी: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹इंदौर: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹बेंगलुरु: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹भुवनेश्वर: ₹4,001 (10 ग्राम)| ₹40,010 (100 ग्राम)| ₹4,00,100 (एक किलो)
🔹केरल: ₹4,001 (10 ग्राम)| ₹40,010 (100 ग्राम)| ₹4,00,100 (एक किलो)
🔹रायपुर: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
🔹हैदराबाद: ₹4,001 (10 ग्राम)| ₹40,010 (100 ग्राम)| ₹4,00,100 (एक किलो)
🔹भोपाल: ₹4,100 (10 ग्राम)| ₹41,000 (100 ग्राम)| ₹4,10,000 (एक किलो)
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी पूरा सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 119 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार करता नजर आया। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने चांदी की कीमतों को मजबूत सहारा दिया है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले दिनों में चांदी और नए रिकॉर्ड बना सकती है।
देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई जैसे कई फैक्टर पर निर्भर करते हैं। MCX और COMEX पर होने वाला वायदा कारोबार भी घरेलू कीमतों को सीधे प्रभावित करता है। इसके अलावा शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी दाम ऊपर चले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications