Silver Rate Today: नए साल से पहले चांदी बना रहा हाई रिकॉर्ड, ₹2.54 लाख के पार पहुंची, आज क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate Today 29 December 2025: सोने-चांदी के बाजार में 2025 के आखिरी दिनों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। आज घरेलू वायदा बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए निवेशकों को चौंका दिया है। MCX पर चांदी की कीमत ₹2,54,174 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गई, जबकि सोना भी मजबूती के साथ ₹1,40,444 के स्तर के ऊपर कारोबार करता नजर आया।
हालांकि घरेलू बाजार में चांदी 2,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। पिछले एक हफ्ते में चांदी में 7,000 रुपये का उछाल देखने को मिला है। भारत में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से आई है, जहां चांदी की कीमतें 80 डॉलर प्रति औंस के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। वैश्विक बाजारों में आई इस मजबूती का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है।

Silver rates in Major Cities of India: देश के 10 बड़े शहरों के चांदी के भाव
- 1] दिल्ली में आज चांदी का भाव: ₹2,402 प्रति 10 ग्राम, ₹24,017 प्रति 100 ग्राम, ₹2,40,170 प्रति किलोग्राम।
- 2] जयपुर में आज चांदी का रेट: ₹2,532 प्रति 10 ग्राम, ₹25,315 प्रति 100 ग्राम, ₹2,53,150 प्रति किलोग्राम।
- 3] मुंबई में आज चांदी की कीमत: ₹2,514 प्रति 10 ग्राम, ₹25,137 प्रति 100 ग्राम, ₹2,51,370 प्रति किलोग्राम।
- 4] कोलकाता में आज चांदी का भाव: ₹2,510 प्रति 10 ग्राम, ₹25,103 प्रति 100 ग्राम, ₹2,51,030 प्रति किलोग्राम।
- 5] चेन्नई में आज चांदी का रेट: ₹2,517 प्रति 10 ग्राम, ₹25,174 प्रति 100 ग्राम, ₹2,51,740 प्रति किलोग्राम।
- 6] बेंगलुरु में आज चांदी की कीमत: ₹2,512 प्रति 10 ग्राम, ₹25,121 प्रति 100 ग्राम, ₹2,51,210 प्रति किलोग्राम।
- 7] हैदराबाद में आज चांदी का भाव: ₹2,514 प्रति 10 ग्राम, ₹25,141 प्रति 100 ग्राम, ₹2,51,410 प्रति किलोग्राम।
- 8] नासिक में आज चांदी का रेट: ₹2,406 प्रति 10 ग्राम, ₹24,055 प्रति 100 ग्राम, ₹2,40,550 प्रति किलोग्राम।
- 9] राजकोट में आज चांदी की कीमत: ₹2,409 प्रति 10 ग्राम, ₹24,087 प्रति 100 ग्राम, ₹2,40,870 प्रति किलोग्राम।
- 10] पुणे में आज चांदी का भाव: ₹26,890 प्रति 100 ग्राम, ₹2,68,900 प्रति किलोग्राम।
2025 में सोने से आगे निकली चांदी
साल 2025 में चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक चांदी करीब 181 प्रतिशत का शानदार उछाल दिखा चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में चांदी को एक अहम 'क्रिटिकल मिनरल' का दर्जा मिलना, सप्लाई में कमी, कम होते इन्वेंट्री स्तर और औद्योगिक व निवेश मांग में जबरदस्त इजाफा इस तेजी के बड़े कारण हैं।
इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती खपत ने चांदी की मांग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यही वजह है कि 2025 में चांदी सिर्फ कीमती धातु नहीं, बल्कि निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरी है। आने वाले दिनों में भी बाजार की नजर सोने से ज्यादा चांदी की चाल पर टिकी रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications