Silver Rate Today: नए साल के पहले वीकेंड पर चांदी 6 हजार हुई महंगी, दिल्ली से मुंबई तक अब क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate Today 04 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत चांदी निवेशकों के लिए काफी दिलचस्प रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। नए साल के पहले वीकेंड पर चांदी 6 हजार रुपये मंहगी हो गई। वीकली बेसिस पर चांदी ने मजबूत बढ़त दर्ज की है। पिछले सप्ताह चांदी 2,28,107 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2,34,550 रुपये पर पहुंची, यानी करीब 6,443 रुपये की तेजी दर्ज हुई।
ताजा भाव की बात करें तो 04 जनवरी 2026 को घरेलू बाजार में चांदी 2,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। साल 2026 की शुरुआत में ही चांदी ने यह साफ कर दिया है कि इसमें उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, लेकिन ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है। 2025 के दौरान घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 163.5 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी, जो सोने से भी बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

🟡 Silver Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में चांदी का रेट (04 जनवरी 2026)
🔹दिल्ली: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹कोलकाता: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹बेंगलुरु: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹पुणे: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹अहमदाबाद: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹वडोदरा: ₹2,410 (10 ग्राम) | ₹24,100 (100 ग्राम) | ₹2,41,000 (एक किलो)
🔹चेन्नई: ₹2,570 (10 ग्राम) | ₹25,700 (100 ग्राम) | ₹2,57,000 (एक किलो)
🔹हैदराबाद: ₹2,570 (10 ग्राम) | ₹25,700 (100 ग्राम) | ₹2,57,000 (एक किलो)
🔹तिरुवनंतपुरम: ₹2,570 (10 ग्राम) | ₹25,700 (100 ग्राम) | ₹2,57,000 (एक किलो)
🟡 क्या 2026 में 3 लाख रुपये किलो पहुंचेगी चांदी?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में भी चांदी सोने से बेहतर रिटर्न दे सकती है। इसकी वजह यह है कि चांदी न सिर्फ कीमती धातु है, बल्कि इंडस्ट्रियल मेटल भी है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से मजबूत मांग बनी हुई है। अनुमान है कि 2026 की पहली छमाही में चांदी, सोने की तुलना में ज्यादा तेजी दिखा सकती है, हालांकि इसमें तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
🟡चांदी में तेजी के पीछे बड़ी वजहें
कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, 2025 में चांदी करीब 150 प्रतिशत तक चढ़ चुकी है, जबकि सोने में करीब 70 प्रतिशत की तेजी रही। ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशक सतर्क जरूर हैं, लेकिन गिरावट के दौरान खरीदारी बढ़ जाती है।
इसके अलावा चीन ने 1 जनवरी 2026 से चांदी के निर्यात पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब सरकारी लाइसेंस के बिना चांदी का निर्यात संभव नहीं होगा। चीन वैश्विक चांदी आपूर्ति का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा सीधे या परोक्ष रूप से नियंत्रित करता है। ऐसे में इस फैसले से ग्लोबल सप्लाई प्रभावित होने और कीमतों के और ऊपर जाने की आशंका जताई जा रही है।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे स्पॉट रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग के आधार पर तय होती हैं। लंदन बुलियन मार्केट और कॉमैक्स में होने वाली ट्रेडिंग का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ता है, जबकि स्थानीय टैक्स के कारण शहरों के रेट में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications