Silver Price Today: सुबह-सुबह 4700 रुपये सस्ती हुई चांदी, 26000 में मिल रहा 100gm, 25 शहरों के रेट चेक करें
Silver Price Today 17 February 2026: सोना और चांदी में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार (17 फरवरी) सुबह बाजार खुलते ही चांदी में तेज दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह करीब 4,700 रुपये प्रति किलो तक टूट गई। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी जरूर आई, लेकिन निवेशकों की चिंता कम नहीं हुई है। सोने के साथ-साथ चांदी भी अब करेक्शन फेज में जाती दिख रही है।
MCX पर तेज गिरावट, फिर हल्की रिकवरी
घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी सुबह सत्र में 1.59% फिसलकर 2,36,072 रुपये प्रति किलो तक आ गई। कुछ समय बाद इसमें हल्का सुधार हुआ और सुबह करीब 10 बजे यह 2,36,500 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। यानी दिन की शुरुआत में ही चांदी ने निवेशकों को झटका दे दिया।

सर्राफा बाजार में क्या है चांदी का हाल
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी सभी टैक्स मिलाकर घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं Indian Bullion and Jewellers Association के अनुसार 16 फरवरी की शाम तक स्टैंडर्ड चांदी का भाव 2,40,947 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था। यानी अलग-अलग बाजारों में कीमतों में उतार-चढ़ाव साफ दिख रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजारों में भी चांदी कमजोर नजर आई। 17 फरवरी की शुरुआती घंटों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $73 प्रति औंस तक लुढ़क गई थी, हालांकि बाद में यह संभलकर $75.50 प्रति औंस के आसपास पहुंची। इसके बावजूद यह पिछले बंद भाव से करीब 2.88% नीचे रही, जिससे साफ है कि दबाव सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी बना हुआ है।
Silver Price in India: भारत के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (17 फरवरी 2026)
🔹दिल्ली: ₹2,679 (10 ग्राम) | ₹26,790 (100 ग्राम) | ₹2,67,900 (1 किलो)
🔹मुंबई: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹कोलकाता: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹चेन्नई: ₹2,649 | ₹26,490 | ₹2,64,900
🔹पटना: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹लखनऊ: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹मेरठ: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹कानपुर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹गाजियाबाद: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹नोएडा: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹गुरुग्राम: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹चंडीगढ़: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹जयपुर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹लुधियाना: ₹2,748 | ₹27,480 | ₹2,74,800
🔹गुवाहाटी: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹इंदौर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹अहमदाबाद: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹सूरत: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹नागपुर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹पुणे: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹नासिक: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹बेंगलुरु: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹भुवनेश्वर: ₹2,649 | ₹26,490 | ₹2,64,900
🔹हैदराबाद: ₹2,649 | ₹26,490 | ₹2,64,900
🔹रायपुर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
चांदी के दामों गिरावट की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के चलते कारोबार सुस्त रहा, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट नहीं मिला। वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.2% की मजबूती ने भी दबाव बढ़ाया। डॉलर मजबूत होने पर अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए चांदी महंगी हो जाती है, जिससे मांग घटती है।
आगे क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड?
2025 में चांदी ने शानदार रैली दिखाई थी और जनवरी 2026 में रिकॉर्ड स्तर भी छुआ, लेकिन अब इसमें तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है। VT Markets के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड Ross Maxwell का मानना है कि इस साल नए रिकॉर्ड बनना संभव तो है, लेकिन इसके लिए कई अनुकूल फैक्टर्स का एक साथ आना जरूरी होगा। उनका कहना है कि फिलहाल लंबी अवधि के निवेशक सीमित हिस्सेदारी बनाए रखें और शॉर्ट टर्म में बड़े उछाल की उम्मीद में ज्यादा जोखिम न लें।
भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स, मांग-सप्लाई और MCX जैसे कमोडिटी एक्सचेंज के रुझानों पर तय होती हैं। इसके अलावा स्थानीय सर्राफा बाजार और इंडस्ट्रियल डिमांड भी भाव तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications