लगातार दूसरे हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी बरकरार, सेंसेक्स 51 हजार के पार
नई दिल्ली। Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार तेजी का दौर जारी है। आम बजट पेश होने के बाद लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में जबरदस्त तेजी का दौर जारी है।आज एक बार फिर से बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार 595 अंक ऊपर खुला और सेंसेक्स 51 हजार के आंकड़े को पार कर गया। वहीं निफ्टी में भी एक फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली और निफ्टी 15 हजार के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया। ऑटो सेक्टर में आज भी तेजी का दौर देखने को मिला। टाटा मोटर, अशोक लेयलैड, मारूती, मुंजाल आटो के शेयरों में आज भी तेजी का दौर जारी रहा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिला है, रिलांयस के शेयर में पौने दो फीसदी की तेजी देखने को मिली और शेयर 1950 अंक से ऊपर रहा।बाजार आज एक बार फिर से हरे अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स 617 अंकों की बढ़त के साथ 51348 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 191 अंकों की बढ़त के साथ 15115 अंक पर बंद हुआ।

Recommended Video
वहीं इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। बैंक सेक्टर की बात करें तो एसबीआई, बंधन बैंक, एचडीएफसी बैंक शेयर में भी तेजी देखने को मिली है। एलएंडटी में तकरीबन 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। आयशर मोटर, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, विप्रो, सिप्ला, बीपीसीएल के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। बीएससी मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर में तकरीबन एक फीसदी की बढ़त देखने को मिला है।
डॉलर के मुकाबले रुपया में नौ पैसे की मजबूती
घरेलू बाजार में तेजी के चलते रुपए में भी आज तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया नौ पैसे की मजबूती के साथ 72.84 के स्तर पर पहुंच गया। आज तकरीबन 1123 शेयरों में तेजी देखने को मिली है और 271 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 69 शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सेंसेक्स की 10 शीर्ष कंपनियों की बात करें तो इसमे तेजी देखने को मिली है। मोतीलाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि बाजार में यह तेजी का रुख आगे भी बरकरार रहेा। कंपनियों के मजबूत अनुमानों के चलते बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications