Share Market: बाजार पर बिकवाली हावी, खुलते ही 266 अंक टूटकर 58199 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 17340 अंक पर
नई दिल्ली, 23 नवंबर। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बाजार पर बिकवाली हावी रहा है। शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार खुलते ही 266 अंक नीचे गिर गया तो वहीं निफ्टी में 176 अंक फिसल गया और Nifty 17340 अंक पर पहुंच गया है। शेयर बाजार पर बिकवाली हावी हो गई है। हफ्ते के दूसरे के दिन भी कमजोर शुरुआत रहीष सेंसेक्स जहां 58199 पर खुला तो निफ्टी पर भी दवाब देखने को मिला है।

शेयर बाजार पर जारी इस दवाब के कारण शेयर बाजार पिछले तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स 1170 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 348 अंक टूटकर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications