Sahre Market Update: बाजार में लौटी रौनक, 62000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, IT स्टॉक्स ने दिखाया दम
Sahre Market Update: शेयर बाजार में आज एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स फिर से 62000 के आंकड़े को पार कर गया है। आज बाजार में आईटी स्टॉक्स में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।

Sahre Market Update: शेयर बाजार में आज एक बार फिर से अच्छी बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स फिर से 62000 को पार कर गया है। सेंसेक्स आज 158.64 अंक यानि 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 62122.32 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 62.50 अंक यानि 0.34 फीसदी की बढ़त के सात 18376.90 अंक पर खुला।
सेक्टोरल इंडाइस की बात करें तो बैंक निफ्टी 67.45 अंक की बढ़त के साथ 43952 अंक पर खुला। बाजार में आज निफ्टी आईटी में भी बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी आईटी की बात करें तो 70.35 अंक की बढ़त के साथ 29077.65 अंक पर खुला।
आज बाजार में अडानी इंटरप्राइजेड, अडानी पोर्ट, बीपीसीएल, ब्रिटानिया, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, टाटा एलेक्सी, आरबीए, बंधन बैंक हरे निशान पर खुले जबकि अपोलो हॉस्पिटल, कोटक बैंक, सिप्ला, डिवीज लैब, आयशर मोटर्स लाल निशान पर खुले।
जिस तरह से रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए को वापस लिए जाने का फैसला लिया है उसके बाद बाजार पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। बाजार आज मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
हालांकि अमेरिका के कर्ज संकट के बीच बाजार पर इसका असर जरूर देखने को मिल सकता है। डेमोक्रैट और रिपब्लिकन के बीच चल रही तनातनी के चलते बाजार काफी सावधानी बरत रहा है।
शुरुआती ट्रेड में रुपए में भी मजबूती देखने को मिल रही है। यूएस डॉलर के मुकाबले रुपए में आज 2 पैसे की बढ़त देखने को मिली है और रुपया 82.82 पर ट्रेड कर रहा है।
अडानी ग्रुप के शेयर की बात करें तो शुरुआती ट्रेड में तकरीबन सभी शेयर ने अपर सर्किट को हिट किया है। जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दी है उसके बाद कंपनी के शेयर में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर से लौट रहा है।
दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर कई संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। 173 पन्नों की रिपोर्ट में कमेटी ने अडानी ग्रुप को क्लीन चिट देते हुए कहा कि कंपनी पर किसी भी तरह की गलत गतिविधि नहीं पाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications