लगातार गिरावट के बाद आज बाजार संभला, रुपया भी 12 पैसे हुआ मजबूत

मुंबई, 13 मई। पिछले कुछ दिनों की लगातार भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में कुछ मजबूती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में आज 550 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली और यह 53400 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी 150 अंकों बढ़त देखने को मिली और यह 16000 के पार पहुंच गया। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में तकरीबन 1 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है जबकि बैंक निफ्टी में भी एक फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स, सन फार्मा के शेयर में उछाल देखने को मिला है। 10.18 बजे की बात करें तो सेंसेक्स 53227 अंक पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 15916 अंक पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स आझ 15977 अंक पर खुला और 16032 तक पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स की बात करें तो 53565 अंक पर खुला और 53625 के हाई तक पहुंचा।

share market

अडानी पॉवर और टाटा एलेक्सी के शेयरों में 5 और 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं यूपीएल और बजाज आटो के शेयर में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग 17 मई को हो सकती है। एलआईसी ने 949 रुपए के प्राइस बैंड पर आईपीओ जारी किए थे।

एक तरफ आज जहां शेयर बाजार में कुछ उछाल देखने को मिला तो दूसरी तरफ रुपए में भी मजबूती देखने को मिली है। फिलहाल रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 77.28 पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को रुपया 77.40 तक पहुंच गया था। महंगाई की बढ़ती आशंका के बीच रुपए में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली थी। बता दें कि रिटेल महंगाई दर अपने 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और यह 7.79 फीसदी पर है। खाद्य पदार्थ, तेल और अन्य उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी की मांग आम लोगों पर पड़ी है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों को 40 बेसिस प्वाइंट बढाया है, इसका असर बाजर पर देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+