शेयर बाजार मे जबरदस्‍त तेजी: रिकॉर्ड शिखर पर Sensex, 12 हजार के पास पहुंचा Nifty

मुंबई। शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी प्रवाह के निरंतर बने रहने और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक समय 269 अंक उछलकर 40,434.83 अंक तक पहुंच गया था जो इसका एक नया कीर्तिमान है। वहीं, निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 11,967.60 पर खुला। आपको बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 40,165.03 और निफ्टी 11,899.50 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार मे जबरदस्‍त तेजी: रिकॉर्ड शिखर पर Sensex, 12 हजार के पास पहुंचा Nifty

सुबह 9.18 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 184.16 अंकों की तेजी के साथ 40,349.19 पर बना हुआ था जबकि इससे पहले सेंसेक्स तेजी के साथ 40,293.85 पर खुला और 40,353.32 तक उछला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 53.20 अंकों की तेजी के साथ 11,943.80 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी तेजी के साथ 11,298.90 पर खुला और 11,952.65 तक उछला।

सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा और भारती एयरटेल में 3.20 प्रतिशत तक की तेजी चल रही थी। लेकिन यस बैंक, इंफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4.80 प्रतिशत तक नीचे चल रहे थे। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बीच ज्यादातर एशियायी बाजार ऊपर थे लेकिन टोक्यो का प्रमुख सूचकांक नीचे चल रहा था। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहर रहने से भी बाजार में विश्वास बढ़ा हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का एशियायी बाजारों में सकारात्मक प्रभाव दिखा। ब्रेंट कच्चा तेल 0.53 प्रतिशत गिरकर प्रति बैरल 61.36 डॉलर के भाव चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+