सेंसेक्स-निफ्टी की वापसी से शेयर बाजार में रौनक, रुपया फिर 74 के पार

मुंबई। कई दिनों की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। सेंसेक्स ने आज बढ़त के साथ दिन के कारोबार की शुरूआत की है जबकि निफ्टी ने भी वापसी की है। मंगलवार को सेंसेक्स 177.44 अंक की तेजी के साथ 34,651.82 पर खुला तो निफ्टी भी 42.25 अंक की मजबूती के साथ 10,390.30 पर कारोबार कर रहा है। रुपए में भी डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार देखा गया था लेकिन ये अब 18 पैसै कमजोर होकर 74.24 पर पहुंच चुका है।

share market: sensex nifty gain at opening, rupee higher than dollar

इसके पहले सोमवार को सेंसेक्स 97.39 अंक की बढ़त के साथ 34,474.38 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 31.60 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 10,348.05 पर बंद हुआ था। माना जा रहा है कि निचले स्तर खरीदा के कारण शेयर बाजार में बढ़त आई। जबकि पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार को भारी नुकसान पहुंचा था।

रुपए में मामूली सुधार

सोमवार को रुपये में जारी गिरावट के बाद मंगलवार को कुछ सुधार देखा गया है और ये 19 पैसे मजबूत होकर 73.87 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर 74.06 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.90 पर खुला था और उसके बाद लगातार गिरावट ही देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+