शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स 40,000 के पार, निफ्टी भी चढ़ा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बुधवार को काफी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स दोपहर साढ़े बारह बजे 234.23 अंक चढ़कर 40 हजार के आकंड़े के पार 40066.07 पर पहुंच गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 56 अंकों की वृद्धि के साथ 11843 पर पहुंच गया।

share market after diwali sensex nifty high jumps

मंगलवर को सेंसेक्स 581.64 अंकों की तेजी के साथ 39,831.84 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 159.70 अंक मजबूत होकर 11,786.85 पर बंद हुआ। बुधवार सुबह सुबह 40055.63 अंकों पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 40121.79 अंकों के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।

बुधवार को भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंफोसिस, आईटीसी, वेदांता, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, कोडक बैंक और सन फॉर्मा के शेयर में 3फीसदी तक की तेजी रही। बाजार में तेजी के पीछे लाभांश वितरण टैक्स (डीडीटी) खत्म होने, कंपनियों के अच्छे नतीजों, अमेरिका-चीन समझौते की संभावनाओं के साथ-साथ त्योहारी मौसम में अच्छी बिक्री और कंपनियों के बेहतर तिमाही रिजल्ट के बाद शेयर मार्केट में अच्छी बढ़त नजर आ रही है।

इससे पहले रविवार को दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिली थी। एक घंटे के सेशन में सेंसेक्स में 195 अकों की और निफ्टी में 56.55 अंकों की बढ़त देखी गई। त्योहारी मौसम में शेयर बाजार में अच्छी बढ़त दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+