Share Market: 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार, लेकिन फिर भी बेहाल अडानी ग्रुप के शेयर
Share Market: बाजार पिछले पांच महीनों के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन बावजूद इसके अडानी ग्रुप के शेयर रेड जोन में बने हैं। कई शेयर 20-30 फीसदी से अधिक नीचे आ गए हैं।

Share Market Adani Group: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि आज बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन बावजूद इसके बाजार अपने पांच महीनों के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुका है।
सेंसेक्स 62293 पर ट्रेड कर रहा है। आज सेंसेक्स 62474 अंक पर खुला और शुरुआत में इसमे तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह फिलहाल 18386 पर ट्रेड कर रहा है। आज निफ्टी बढ़त के साथ 18432 अंक पर खुला था।
वैश्विक बाजार में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है, इसके बाद भी भारत के बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। जिस तरह से जुलाई 2020 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर गिरी है वह भी बाजार के लिए अच्छे संकत लेकर आई है।
गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी बाजार में कल गिरावट देखने को मिली है। लेकिन भारत के बाजार में तेजी बरकरार है। पिछले पांच महीनों में कई बड़ी कंपनियों में तेजी देखने को मिली है। रिलायंस, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एमआरएफ, हीरो मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक में तेजी देखने को मिली है।
हालांकि एक तरफ जहां बाजार की तेजी में दिग्गज कंपनियों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ अडानी ग्रुप की कंपनियों अभी भी हरे निशान पर जूझ रही हैं।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जो आजतक इस गिराटव से उबर नहीं पाई हैं। आइए डालते हैं अडानी ग्रुप की कंपनियों के पिछले 6 महीनों के प्रदर्शन पर एक नजर
अडानी इंटरप्राइज के शेयर 51 फीसदी गिरा
इस कंपनी के शेयर जनवरी माह में 3800 के पार थे, जोकि अब 1913 पर ट्रेड कर रहे हैं।
अडानी एनर्जी 57 फीसदी की गिरावट
अडानी ग्रीन एनर्जी शेयर की बात करें तो जनवरी में इस कंपनी के शेयर 1900 से ऊपर थे जोकि अब 887 पर ट्रेड कर रहे हैं
अडानी पोर्ट 21 फीसदी गिरा
अडानी पोर्ट के शेयर की बात करें तो जनवरी माह में यह 820 के पार था जोकि अब 693 अंक पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि इस कंपनी के शेयर ने पिछले 2 महीनों में अच्छी तेजी दिखाई है लेकिन अभी भी हरे निशान पर नहीं पहुंच पाया है.
अडानी पॉवर 31 फीसदी गिरा शेयर
इस कंपनी के शेयर जनवरी माह में तकरीबन 300 अंक पर थे, लेकिन अब शेयर के दाम 238 अंक पर ट्रेड कर रहे हैं।
अडानी ट्रांसमिशन -75 फीसदी गिरा
इस कंपनी के शेयर में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर के दाम जनवरी माह में 2700 था जोकि अब तीन गुना से अधिक गिरावट के साथ 812 पर ट्रेड कर रहा है।
अडानी टोटल गैस 80 फीसदी गिरा
कुछ इसी तरह का हाल इस शेयर का भी है। इस कंपनी के शेयर जनवरी माह में तकरीबन 4000 थे, जोकि अब 739 पर आ चुका है। अहम बात यह है कि इस कंपनी के शेयर में किसी भी तरह की कोई वापसी होती नहीं दिख रही है।
अडानी विलमार 46 फीसदी गिरा
इस कंपनी के शेयर की बात करें तो जनवरी माह में यह तकरीबन 600 अंक पर था, लेकिन अब इसमे तकरीबन 40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, यह शेयर अब 386 अंक पर ट्रेड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications