50000 तक पहुंचने के बाद फिसला सेंसेक्स, 167 अंकों की गिरावट
Share Market: वैश्विक बाजार में बेहतर संकेत के साथ आज शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स ने आज 50000 के आंकड़े को पार कर दिया। पहली बार सेंसेक्स 50000 के आंकड़े को पार कर गया लेकिन बाजार बंद होते-होते यह 50000 के मार्क को बरकरार नहीं रख सका। सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से 559 अंक फिसल कर 49625 अंक पर बंद हुआ। जबकि आज बाजार रिकॉर्ड 50184 अंक तक गया था, जिसके बाद कल की तुलना में आज बाजार 167 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी भी रिकॉर्ड 14754 अंक तक गया लेकिन 163 अंको की गिरावट के साथ बाजार 14754 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स तकरीबन 1 फीसदी गिर गया। निफ्टी बैंक 357 अंक गिरकर 32187 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 666 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
Recommended Video

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 से अधिक अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑटो सेक्टर से शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स, अशोक लेयलैंड, आृयशर मोटर के शेयर पिछले कई दिनों से बढ़त हासिल कर रहे हैं। वहीं पिछले कई महीनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने किसी भी तरह की बढ़त नहीं दिखाई थी लेकिन इस हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है।
अमेरिका में बुधवार को जो बाइडेन ने 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली और इसके साथ ही अमेरिका में बाइडेन युग की शुरुआत हो गई। बाइडेन के शपथ लेने के बाद बाजार में नई उम्मीद जगी है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। कई शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। बाजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, इंडसइंड बैंक मे अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी और बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications