Share Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, निवेशकों का बाजार में बुरा हाल

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट तो निफ्टी में 200 अंको से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

share market

Share Market Crash: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में 1000 अंक तक की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स गुरुवार को 59806 अंक पर बंद हुआ था, लेकिन आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बाजार हरे अंक पर खुला लेकिन कुछ ही समय में बड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 58884 अंत तक गिर गया। 10.05 बजे की बात करें तो 756 अंकों की गिरावट के साथ 59049 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में भी 211 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी गुरुवार को 17589 अंक पर बंद हुआ था, लेकिन आज 17324 अंक तक पहुंच गया था। फिलहाल 10.5 बजे निफ्टी 212 अंकों की गिरावट के साथ 17338 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

दरअसल फरवरी माह के अमेरिकी जॉब्स के आंकड़े सामने आने वाले हैं, जिसके चलते बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों में इस बात का जर है कि आने वाले समय में एक बार फिर से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। दुनियाभर में शेयर बाजार के निवेशकों में इस बात का डर सता रहा है कि फेडरल रिजर्व का अगला कदम क्या होगा। सभी सेक्टर में आज गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, ये सभी इंडाइसेज लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

निफ्टी के 50 में से सिर्फ 5 शेयर ही हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, चजबकि बाकी के सभी शेयर में गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया में 1 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वहीं बजाज आटो, सन फार्मा, भारती एयरटेल में भी उछाल देखने को मिला है। अडानी इंटरप्राइजेस की बात करें तो इसमे सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसमे शुरुआती ट्रेड में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स के भी शेयर में गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले 3-6 महीनों तक बाजार में यह अस्थिरता बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+