बजट 2022 से पहले बिखरा शेयर बाजार, निवेशकों ने एक झटके में गंवाए 11 लाख करोड़

नई दिल्ली, 24 जनवरी। बजट 2022 से ठीक पहले शेयर बाजार को बड़ा झटका लगा है। शेयर बाजार में सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 1545 अंक गिर गया तो वहीं निफ्टी में 450 के करीब गिरकर 17150 पर पहुंच गई। सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट का असर निवेशकों की कमाई पर पड़ा और एक ही झटके में निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूब गए।

 Share Market: Big Fall in Share Market, Sensex ends 1,545 pts lower, Nifty near 17,150

सोमवार को दोपहर तक सेंसेक्‍स 1,900 अंकों से ज्‍यादा गिरावट के साथ और निफ्टी 596 अंकों के नुकसान पर कारोबार कर रहा था। वहीं शाम होते ही सेंसेक्स 1545 अंकों की गिरा जबकि निफ्टी गिरकर 17150 अंकों पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर, रियल्‍टी , मेटल सेक्टर में देखने को मिली है। आज आई गिरावट के कारण एक ही दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्‍यादा डूब गए।

5 दिनों में 3300 अंक की गिरावट

पिछले पांच दिनों से शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स में आ रही गिरावट गिरावट के कारण पिछले पांच दिनों में सेंसेक्‍स 3300 अंक टूट चुका है। वहीं निफ्टी में 1100 अंक की गिरावट आ चुकी है। इसमें 5.4 फीसदी की गिरावट आ चुकी है तो वहीं निवेशकों के 20 लाख करोड़ से अधिक डूब चुके हैं।

किन कारणों से गिरा बाजार

शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी गिरावट की कई वजह हैं। शेयर बाजार में आ रही गिरावट के पांच कारणों की बात करें तो विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के कारण बाजार पर दवाब की स्थिति बनी हई है। वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्‍याज दरें बढ़ाने की आशंका के कारण भी निवेशकों में घबराहट है। पेटीएम, कारट्रेड, पीबी फिनटेक जैसे टेक स्‍टॉक में बड़ी गिरावट का भी असर है। वहीं कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण निवेशकों में आशंका बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+