शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्‍स में 1200 से अधिक अंकों की गिरावट

Recommended Video

    Bloodbath in stock markets: Nearly Rs 5 lakh crore Lost | वनइंडिया हिन्दी

    मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 1200 अंकों की भारी गिरावाट देखी गई। बाजार में बजट के बाद से लगातार गिरावट का दौर जारी है। वहीं निफ्टी भी 316.85 की गिरावट के साथ 10,349.70 पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आ गिरावट को भी माना जा रहा है।

    sensex

    सेंसेक्स और निफ्टी में 3-3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 4.5 फीसदी गिरा है। बता दें कि अमेरिकी शेयर बाजार में अगस्त 2011 के बाद आई यह सबसे बड़ी गिरावट थी।

    सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 1,175.2 अंक यानी 4.6 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 24,345.75 के स्तर पर बंद हुआ। एस ऐंड पी 500 स्टॉक इंडेक्स 3.8 प्रतिशत और नेस्डेक 3.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए है। अमेरिकी बाजार अपने शिखर से 7 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं।

    डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर की मजबूती का असर आज रुपये पर दिखा है जिसके चलते रुपया आज 29 पैसे टूटकर 64.35 के स्तर पर खुला है।

    शेयर गिरे
    यस बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, हिंद यूनीलिवर, एलएंडटी, एमएंडएम, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक और आरआईएल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+