शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही 500 अंक गिरा सेंसेक्स
मुंबई। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बाजार में गिरावट दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 527.75 अंको की गिरावट के साथ 34,539 पर खुला। वहीं निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 129.10 अंक गिरकर 10,631.50 स्तर पर पहुंच गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.75 फीसदी लुढ़का है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 3 फीसदी की कमजोरी आई है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। चीन के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 3,411.67 पर और शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 10761 पर खुला।
गेनर्स:
एयरटेल, पीसी ज्वेलर्स
लूजर्स:
इनॉक्स विंड, एचसीसी, आईएफसीआई, वेस्टलाइफ डेवलपमेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गुजरात गैस, फ्यूचर कंज्यूमर और जैन इरिगेशन