मामूली बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मुंबई शेयर बाजार की चाल सुस्त नजर आई। सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत के साथ 54.03 अंक बढ़कर 32,650.57 पर पहुंच गया। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा और इसका सूचकांक 0.07 प्रतिशत यानी 6.95 अंक उठकर 10,005.00 पर पहुंच गया। शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 409.73 अंक की गिरावट आई थी और यह 1.24 प्रतिशत गिरकर 32,596.54 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दोनो ही इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ आईटी इंडेक्स में गिरावट दिख रही है, जबकि बैंक, ऑटो, मेटल, रियल्टी और फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार शुरू होने पर ग्लोबल इकोनॉमिक के प्रभावित होने की आशंका में दुनिया भर के शेयर बाजारों में हुई बिकवाली का असर बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार भी दिखा।
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार शुरू होने का असर सोमवार को भी एशियाई बाजारों पर देखने को मिला। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 10,026 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रुपए की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 64.93 के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 65 के स्तर पर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications