शेयर बाजार में लौट रही रौनक, सेंसेक्स 1250 अंक चढ़ा, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार:सेंसेक्स 1250 अंक चढ़ा, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण हाहाकार मचा था, लेकिन अब धीरे-धीरे बाजार पर इसका असर कम होता दिख रहा है। बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार 1250 अंकों की तेजी के साथ 54,678 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में आई इस तेजी के कारण निवेशकों को 5 लाख करोड़ का बपंर मुनाफा हुआ है। आपको बता दें कि जहां सेंसेक्स 54678 अंक के ऊपर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 16289 अंक पर पहुंच गया।

 Sensex jumps 1000 points, currently at 54,430; Nifty at 16,289

अगर टॉप शेयर की बात करें तो रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयरों में आज बपंर तेजी देखने को मिली है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक नेस्ले, एयरचेल और टाटा स्टील के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। वहीं शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 249.89 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया, जबकि मंगलवार को ये 243.7 लाख करोड़ रुपए पर था। अगर आज के बाजार के हाल पर गौर करें तो सेंसेक्स 369 अंकों की तेजी के साथ खुला।

आज इंफोसिस, सनफार्मा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचसीएल के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स के अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आज 328 अंकों की तेजी आई है। जहां निफ्टी 16,078 अंक पर खुला तो वहीं 16,300 अंकों पर बंद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+