SBI ने खास ग्राहकों को दिया तोहफा, एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, ऑफर मार्च 2022 तक
SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, ऑफर मार्च 2022 तक
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने खास ऑफर के तहत वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा दिया है। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरकों को सामान्य से ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। ऑफर की शुरुआत 20 मई 2020 को की गई, जिसके बाद अब इस ऑफर का विस्तार किया गया है। आप 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि लगातार पांचवीं बार इस ऑफर का विस्तार किया गया है।

एसबीआई की खास स्कीम
एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को खास ब्याज दर की पेशकश की गई है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.30 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ऑफर की शुरुआत 20 मई 2020 को की गई थी, जिसे एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम का नाम दिया गया है। पहले ये स्कीम सितंबर 2021 में समाप्त होने वाली थी,लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
कितना मिलेगा ब्याज
इस ऑफर के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल या उससे अधिक के एफडी पर 0.30 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। यानी जहां वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य तौर पर आम नागरिकों से 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है, वहीं इस ऑफर के तहत सीनियर सिटिजन को 0.30 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। यानी 5 साल के एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को 5.40 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एफडी पर ब्याज दर
एसबीआई की ब्याज दरों की बात करें तो एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को 2 करोड़ से कम के जमा पर 5.90 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं इस स्कीम के तहत 5 साल की एफडी पर 6.20 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के तहत ये लाभ उन्हें मिलेगा, जो नए अकाउंट धारक है या रिन्युअल करवाया है। हालांकि अगर आपने मैच्योरिटी से पहले निकासी की तो आपको एडिशनल ब्याज का लाभ नहीं मिलेगा।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications