SBI raises FD interest Rate: एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ोत्तरी, शुरू हुई 400 दिन की खास योजना
स्टेट बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। स्टेट बैंक ने 1 साल से लेकर 2 साल के बीच के लिए एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। यह ब्याज दर 6.80 फीसदी से लकर 6.75 फीसदी तक हो सकती

SBI raises FD interest Rate: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। नई ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं। स्टेट बैंक के कस्टमर जिन्होंने बैंक में एफडी करा रखी है, वह अब इसपर 7 फीसदी तक की ब्याज हासिल कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी तक की ब्याज एफडी पर मिल सकती है। इसके अलावा स्टेट बैंक ने 400 दिनों की एफडी की योजना शुरू की है इसके तहत आपको 7.10 फीसदी की ब्याज दर एफडी पर मिलेगी। यह योजना 31 मार्च 2023 तक ही वैद्य है।
नई ब्याज दरें
स्टेट बैंक ने 1 साल से लेकर 2 साल के बीच के लिए एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। यह ब्याज दर 6.80 फीसदी से लकर 6.75 फीसदी तक हो सकती है। इसी तरह से 2 साल से अधिक और तीन साल के कम की अवधि वाली एफडी पर लोगों को 7 फीसदी तक की ब्या मिलेगी, जोकि पहले 6.75 फीसदी थी। साथ ही 3 साल से अधिक और 10 साल से कम में एफडी के मैच्योर होने पर लोगों को 6.25 फीसदी की बजाए 6.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास सुविधा
इसके साथ ही बैंक अपने वरिष्ठ नागरकिों को एसबीआई वीकेयर की सुविधा की शुरुआत कर रहा है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार वरिष्ठ नागरिक 50 बेसिस प्वाइंट अधिक की ब्याज अपनी एफडी पर हासिल कर सकते हैं। यह ऑफर 5 साल से अधिक की समयसीमा के लिए की गई एफडी पर लागू है, इसकी सुविधा 31 मार्च 2023 तक ली जा सकती है।
आरबीआई की ब्याज दरों में लगातार बढ़ोत्तरी
दरअसल रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है जिसके बाद से बैंक अपनी एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। पिछले साल मई माह से आरबीआई ने रेपो रेट में 250 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है। सबसे पहले मई में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की गई, इसके बाद जून माह में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की गई । इसके बाद फिर से आरबीआई ने अगस्त में 50 बेसिस प्वाइंट, सितंबर में 50 प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की। दिसंबर में 35 और फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी आरबीआई कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications