Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए खास खबर, घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें ATM पिन जेनरेट

नई दिल्ली। अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। एसबीआई के ग्राहकों को अब अपने डेबिट कार्ड या एटीएम का पिन जेनरेट करने के लिए एटीएम मशीन तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मात्र 5 मिनट में अपने एटीएम का पिन जेनरेट कर सकते हैं। बैंक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 कैसे जेनरेट करें एटीएम पिन

कैसे जेनरेट करें एटीएम पिन


एसबीआई के खाताधारक घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने एटीएम का पिन जनरेट कर सकते है। उन्हें इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस ग्रीन पिन के बारे में जानकारी दी है। बैंक ने अपने कस्टमर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑनलाइन तरीके से अपना ग्रीन पिन जेनरेट करने की सुविधा दी है। ग्रीन पिन क जेनरेट करने का तरीका हम आपको बताते हैं।

 SBI का ग्रीन पिन ऐसे करें जेनरेट

SBI का ग्रीन पिन ऐसे करें जेनरेट

SBI ने ट्वीट करके खाताधारकों को ग्रीन पिन जेनरेट करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। पहले तरीके के तहत आप बैंक के टोल-फ्री IVR सिस्टम की मदद से पिन जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से बैंक के टोल फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करना होगा। फोन पर आपको जरूरी दिशानिर्देशों का पलन करना है। फोन पर मांगी जा रही जानकारी के अनुसार बजट दबाने होंगे। फिर आपने अपने एटीएम कार्ड के अंतिम 5 अंकों को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसक बाद अपने बैंक खाते के अंतिम 5 नंबर को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। फिर आपक अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। इन दिशनिर्देशों का पालन करते हुए आप अपना एटीएम पिन आसानी से जेनरेट कर सकते हैं।

 एसएमएस के जरिए बदले अपना पिन

एसएमएस के जरिए बदले अपना पिन

आप एसएमएस के जरिए भी अपने एटीएम का पिन बदल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक खाते में रजिस्डर्ड मोबाइल नंबर से 'PIN एटीएम कार्ड पर दर्ज आखिरी 4 अंक फिर बैंक खाते का आखिरी 4 नंबर लिखकर 567676 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको एसबीआई के एटीएम पर जाकर दर्ज करना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+