SBI Alert: 6-7 अगस्त को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, पहले ही निपटा लें ट्रांजैक्शन
SBI Alert: 6 और 7 अगस्त को 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, पहले ही निपटा लें ट्रांजैक्शन
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़ सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) ने अपने 46 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस( SBI Important Notice) जारी की है। एसबीआई ने बैंकों के खाताधारकों को अलर्ट जारी कर कहा है कि 6 और 7 अगस्त 2021 को बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस( SBI Online Banking) कुछ घंटों के लिए बैंक रहेंग। इस दौरान लोगों को डिजिटल ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है।

बंद रहेगी बैंक की ये सर्विस
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई( SBI) ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने खाताधारकों को जरूरी जानकारी देते हुए ट्विट किया और बताया कि बैंक ने कहा है कि 6-7 अगस्त को उसकी डिजिटल सर्विसेस कुछ देर के लिए बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों को डिजिटल लनेदेन में परेशानी होगी। ऐसे मं बैंक ने ग्राहकों को इस समय से पहले ही अपने जरूरी ट्रांजैक्शन को निपटा लने की सलाह दी है।

6 और 7 अगस्त को सेवा रहेगी बाधित
एसबीआई( SBI) ने ट्विट कर ग्राहकों को जानकारी दी है कि सर्वर मेंटेनेंस की वजह से डिजिटल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 6 अगस्त 2021 को रात 22.45 बजे से लेकर 7 अगस्त देर रात 01.15 बजे तक करीब 150 मिनट के लिए एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों को ट्रांजैक्शन में परेशानी आ सकती है। एसबीआई योनो(SBI YONO), योनो लाइट( SBI Lite), इंटरनेट बैंकिंग( SBI Net Banking) और योनो बिजनेस( SBI Busines) सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं काम नहीं करेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी SBI के सर्वर मेंटिनेंस के चलते बैंकिंग सर्विस को कुछ देर किए बाधित रखा गया।

31 अगस्त तक नहीं देना होगा ये चार्ज
बैंक ने होम लोन( Home Loan) लेने वाले लाखों ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। एसबीआई ने 31 अगस्त 2021 तक नए होम पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है। यानी आपको होम लोन अप्लाई करने के बाद किसी भी तरह का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं दना होगा। आपका बता दें कि अधिकांश बैंक होम लोन का करीब 0.40 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेती है, जिसमें लोन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं और फाइल का चार्ज होता है।












Click it and Unblock the Notifications