ATM से कैश निकालने के पहले SBI, ICICI, एक्सिस और HDFC बैंक के खाताधारक जरूर पढ़ें ये जरूरी खबर

ATM से कैश निकालने के पहले SBI, ICICI, एक्सिस और HDFC बैंक के खाताधारक जरूर पढ़ें ये जरूरी खबर

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिय़ा( SBI), आईसीआईसीआई( ICICI), एक्सिस( Axis Bank) या फिर निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ( HDFC Bank) में हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। इन बैंकों के एटीएम( ATM) से कैश निकालने से पहले आपको आपको एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े अहम नियमों, चार्जेज, ट्रांजैक्शन लिमिट जैसी जरूरी बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

क्या है ATM ट्रांजैक्शन से जुड़ा नियम

क्या है ATM ट्रांजैक्शन से जुड़ा नियम


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक एटीएम से ट्रांजैक्शन के लिए बैंक ग्राहकों से शुल्क वसूलती है। आरबीआई के निर्देश के मुताबिक बैंक तय सीमा के बाद एटीएम से किए गए लेनदेन के लिए सर्विस चार्ज लेती है। बैंक अपने खाताधारकों को महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा देती है। इसके बाद किसी भी लेनदेन के लिए बैंक चार्ज वसूलती है।

 SBI कितना वसूलता है चार्ज

SBI कितना वसूलता है चार्ज

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाताधारकों को मेट्रो सिटी में 3 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देती है। SBI के सेविंग अकाउंट होल्डर्स एक महीने में पांच फ्री ट्रांसजेक्शन का फायदा देती है, इसके बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए आपको 20 रुपए का चार्ज चुकाना होगा। वहीं तय सीमा के बाहर गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन 8 रुपए का शुल्क देना होगा।

ICICI बैंक

ICICI बैंक


वहीं ICICI बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम से प्रति ट्रांजैक्शन 10000 रुपए की सीमा रखने का सुझाव दिया है। वहीं बैक ने एक महीने में पहले 5 लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लेगी, लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के लेनदेन के लिए आपको चार्ज देना होगा। जिसमें वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 21 रुपए, गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 8.50 रुपए का शुल्क देना होगा।

 HDFC बैंक

HDFC बैंक

अगर आपका बैंक काता देश के सबसे बड़े निजी सेक्चर के बैंक एचडीएफसी में हैं तो आपको प्रति लेनदेन 10000 रुपए अधिकतम निकासी की छूट है। बैंक ग्राहकों को हर महीने पहले 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त देती है, जबकि इसके बाद के लिए बैंक 21 प्लस जीएसटी वसूलती है, वहीं गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 8.50 रुपए का शुल्क लेती है।

Gold Rate: खुश हो जाइए...सोना हुआ बंपर सस्ता, अभी और गिरेगा भाव, जल्द आ सकता है 48000 के नीचे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+